प्रेग्नेंट आलिया भट्ट की नई तस्वीर आई सामने, फैन के साथ खिंचाई फोटो में छुपाया बेबी बंप-देखिये

    इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाती नज़र आई। वहीं अब एक फैन ने एक्ट्रेस की हाल के दिनों की तस्वीर शेयर कर दी है, ये फोटो हाल में लंदन में क्लिक की गई थी जब करण जौहर भी वहां मौजूद थे।

    प्रेग्नेंट आलिया भट्ट की नई तस्वीर आई सामने, फैन के साथ खिंचाई फोटो में छुपाया बेबी बंप-देखिये

    आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दे कर सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस जल्द माँ बनने वाली हैं। लेकिन वर्क कमिटमेंट का ख्याल रखते हुए इन दिनों लंदन में हैं और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बनी हुई हैं और अपनी सेहद का खास ख्याल रख रही हैं। आलिया ने हाल में वॉक करते हुए अपनी कुछ फ़ोटोज़ शेयर की थी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाती नज़र आई। वहीं अब एक फैन ने एक्ट्रेस की हाल के दिनों की तस्वीर शेयर कर दी है, ये फोटो हाल में लंदन में क्लिक की गई थी जब करण जौहर भी वहां मौजूद थे।

    एक फैन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आलिया को ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्हें बेबी बंप छुपाते देखा जा सकता है। साथ में करण जौहर भी नज़र आ रहे हैं। हालांकि, करण अब अपने लंदन ट्रिप से वापस आ चुके हैं। देखिये ये तस्वीर-

    आलिया ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड के वक्त की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर को भी देखा जा सकता है। आलिया के इस फैसले ने दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल बना दिया। नीतू कपूर अपने पौते या पोती का इंतजार कर रही हैं। वहीं सोनी राजदान और महेश भट्ट की खुशियों का ठिकाना नहीं।

    अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा आलिया इस साल फिल्मों से भी धूम मचाने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों सामने आया था जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी कई डेट टलने के बाद 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म पिछले 4 सालों से बन रही है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

    Tags