जैकी श्रॉफ की भक्ति देख दंग रह गए फैंस, अयोध्या से नंग पैर लेकर आए राम दरबार

    एक्टर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अयोध्या से नंग पैर राम दरबार लेकर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका वीडियो काफी पसंद आया है। 

    जैकी श्रॉफ की भक्ति देख दंग रह गए फैंस, अयोध्या से नंग पैर लेकर आए राम दरबार

    22 जनवरी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास रहा था। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर के अंदर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। ऐसे में इस खास अवसर का हिस्सा बनने के लिए कई बॉलीवुड सितारे वहां पर पहुंचे थे। इस लिस्ट में एक्टर जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल था। एक्टर जैकी श्रॉफ प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए दिखाई दिए थे। एक्टर का लेकिन एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नंगे पाव चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जैकी श्रॉफ के साथ विवेक ओबेरॉय भी दिखाई दे रहे हैं। अयोध्या लौटते वक्त जैकी श्रॉफ के हाथ में राम दरबार था। वीडियो में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सभी को बताया कि जैकी श्रॉफ नंगे पैर मुंबई से अयोध्या गए थे और अब लौटकर आए हैं। ये बात लोगों के बीच शेयर करते वक्त विवेक ओबेरॉय काफी खुश नजर आए। आइए यहां देखिए विवेक ओबेरॉय से जुड़ा वीडियो यहां।

    जैकी श्रॉफ के फैंस हुए खुश

    जैकी श्रॉफ से जुड़े इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भक्ति में ही शक्ति है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- जैकी श्रॉफ के लिए और भी ज्यादा इज्जत बढ़ गई है। वहीं, कुछ लोग वीडियो देखने के बाद जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जैकी श्रॉफ के साथ-साथ कई सेलेब्स पहुंचे थे, जिनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे नाम शामिल है।

    Tags