एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट की खूबसूरती देख फिदा हुए फैंस, बोले- लगता नहीं ये एक बच्चे की मां है

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखकर फैंस उनके दीवाने बन गए।

    <p>आलिया भट्ट</p>

    आलिया भट्ट

    बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट भी आती हैं। वो हमेशा से ही फैंस का दिल जीतने का काम बखूबी करती हुई दिखाई देती हैं। इस बार वो अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि किसी और वजह के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कमाल की लग रही है। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई आलिया भट्ट की खूबसूरती देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए हैं। 

    दरअसल विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लू कलर की जींस के साथ व्हाइट कलर का टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वो बालों में जुड़ा बनाते हुए दिखाई देती है और फिर खड़े होकर पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाने लगती है। पैपराजी के सामने जिस अंदाज में वो तस्वीरें क्लिक करवाती हुई वीडियो में नजर आ रही हैं उसे देखकर फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए हैं। आप भी यहां देखिए आलिया भट्ट से जुड़ा हुआ वीडियो यहां। 

    आलिया भट्ट की खूबसूरती ने फैंस को किया इंप्रेस

    आलिया भट्ट के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता ही नहीं ये शादीशुदा है और एक बेटी भी है। ये अभी भी टीन एज लगती है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आलिया के खूबसूरत एयरपोर्ट लुक को कोई मात नहीं दे सकता है। तीसरे यूजर ने कमेंट कर आलिया की तारीफ में लिखा- इनका हमेशा से ही एयरपोर्ट लुक बेस्ट रहा है। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में फैंस के बीच अपनी कई प्यारी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। तस्वीरों में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर संग खुलकर लंदन की गलियों पर एंजॉय करती हुई नजर आई थीं।

    Tags