ज़ीनत अमान को 71 साल की उम्र में रैंप वॉक करता देख दंग रह गए फैंस, तारीफ कर बोले- कमाल कर दिया
एक्ट्रेस जीनत अमान ने 71 साल की उम्र में लैक्मे फैशन वीक में शानदार तरीके से रैंप वॉक किया। उन्हें देखकर फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई।

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी है जिनकी खूबसूरत लोगों के दिलों पर हमेशा से ही राज करती नजर आई हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस जीनत अमान का नाम भी शामिल है। 71 साल की होने के बावजूद एक्ट्रेस हाल ही में ऐसा रैंप वॉक करती हुई नजर आईं, जिसे देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। उनके स्टाइल को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया। लैक्मे फैश्न वीक शो में उन्होंने जिस अंदाज में रैंप वॉक किया उसकी चर्चा हर तरफ इस वक्त हो रही है। साथ ही एक्ट्रेस के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
लैक्मे फैशन वीक के इंस्टाग्राम पेज पर जीनत अमान के रैंप वॉक करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक और रेड कलर की ड्रेस में कमाल की नजर आईं। रैंप वॉक करते वक्त एक्ट्रेस ने सनग्लासेस पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने अपने बालों को ब्लैक कलर न करवा कर जैसे है वैसे ही बाल रखकर रैंप वॉक करके सभी लोगों का दिल जीत लिया। आप भी यहां देखिए जीनत अमान का शेयर किया गया ये शानदार वीडियो, जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं फैंस।
जीनत अमान के वीडियो को देखकर कई फैंस कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल निश्चित रूप से एक प्रेरणा...... दिल की गहराइयों से प्यार। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- हमेशा की तरह ग्रेसफुल। मेरा दिन बना दिया! वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेहद ही शानदार। एक-एक करके सभी लोग जीनत अमान के इस स्टाइल और रैंप वॉक को देखकर काफी खुश होते हुए दिखाई दिए हैं। 71 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से कम बैक किया है उसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश होते हुए नजर आए हैं। लोग यहां तक की वीडियो पर दिल और फायर वाली इमोजी तक शेयर कर रहे हैं।