सोनम कपूर का बेबी शावर हुआ कैंसिल, फराह खान ने रिवील किया नया प्लान

    सोनम कपूर पहली बार मां बनने वाली हैं। वो लंदन से इंडिया लौट आई हैं। उन्होंने इस संडे बेबी शावर का प्रोग्राम रखा था लेकिन

    सोनम कपूर का बेबी शावर हुआ कैंसिल, फराह खान ने रिवील किया नया प्लान

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। इसके लिए मुंबई में एक बेब शावर का फंक्शन भी रखा गया था, जिसे बड़े स्केल पर होना था। इसके लिए वही वैन्यू चुना गया था जहां पर सोनम और आनंद की शादी हुई थी। लेकिन लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो ये बेबी शावर संडे के दिन ही होना था लेकिन अब ये कैंसिल हो गया है। इस बात को खुद फराह खान ने बताया है। इसके पीछे बढ़ते कोविड केसेस को कारण बताया जा रहा है।

    दरअसल फराह खान अपनी कार की तरफ सोनम कपूर की पार्टी अटैंड करने जा रही थीं। तभी पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। उनसे पूछा कि वो कहां जा रही हैं तो फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर ने बताया कि बेबी शावर तो कैंसिल हो चुका है और अब उनके पर ही लंच है। फराह बोलीं, ''सोनम का बेबी शावर कैंसिल, हम वहां लंच करने जा रहे हैं।''

    बात करें सोनम कपूर की तो वो प्रेग्नेंसी में अपना पूर ख्याल रख रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो एक्सरसाइज की थी। साथ ही उन्होंने भिंडी की सब्जी की फोटो शेयर की थी और बताया कि वो इन दिनों घर का खाना खा रही हैं।

    हाल ही में सोनम और आनंद आहूजा अपने बेबीमून के लिए इटली गए थे। सोनम अपनी जिंदगी खुलकर जी रही हैं और उन्होंने ये तस्वीरें भी शेयर की थी। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। ये फिल्म 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड का रीमेक है। सोनम के अलावा फिल्म में विजय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे नजर आएंगे। और इसे शोमे मखीजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में काफी पहले ही पूरी कर ली गई है।

    Tags