फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022: मनीष पॉल ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की वॉक का मजाक, हंस-हंस के लोटपोट हुआ बॉलीवुड

    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की चाल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 के हुए शो में जमकर मजाक उड़ाया गया। ये काम किसी और ने नहीं बल्कि शो के होस्ट मनीष पॉल ने किया। 

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022: मनीष पॉल ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की वॉक का मजाक, हंस-हंस के लोटपोट हुआ बॉलीवुड

    पिछले साल मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह इस तरह से चलती नजर आ रही थीं कि कई लोगों को उनके चलने का तरीका अजीब लगा था। जल्द ही वो क्लिप वायरल हो गई भी गई थी। कई लोगों ने इसे 'डक वॉक' तक करार दिया था। वैसे मलाइका अरोड़ा की इस चाल का मजाक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में भी जमकर उड़ाया गया। ये काम किसी और ने नहीं बल्कि शो के होस्ट मनीष पॉल ने किया। 

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का जो वीडियो सामने आया है उसमें मलाइका से मनीष पॉल ये सवाल करते है कि क्या आपने कभी गोल्फ खेला है? इसका जवाब देते हुए मनीष पॉल कहती है नहीं। मनीष फिर मजाक उड़ाते हुए कहते हैं,' गोल्फ कोर्ट आपके चलने का इतंजार कर रहे हैं। इसके बाद होस्ट फिर से मलाइका की चाल की नकल करते हुए दिखाई देते हैं। इस पर मलाइका कमेंट करते हुए कहती है कि फिर से दिखाओ। मनीष पॉल कहते हैं कि जब भी आप जिम जाते हो तो हम सब वहां खड़े हो जाते हैं। कुत्ते बहुत खुश हो जाते हैं जब आप चलते हुए उनके चारों तरफ घूमती हैं। ये बात सुनते ही वहां मौजूद सभी हसतियां जोर-जोर से हंसने लगती हैं। आप भी यहां देखिए मनीष पॉल और मलाइका अरोड़ा से जुड़ा हुआ फनी वीडियो।

    वहीं, इससे पहले पिछले साल जब मलाइका अपने कुत्ते कैस्पर के साथ घूमने के लिए थीं, तो उनकी वॉक ने सबका ध्यान खींचा और लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया। बाद में जब वह द कपिल शर्मा शो में दिखाई दीं,तो गीता कपूर ने भी उनके चलने की नकल की, जिस देखकर हर कोई हंसने लगा।

    Tags