फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की माँ निधन, आयुष्मान खुराना ने किया ये कमेंट

    हाल में सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर माँ की हालत के बारे में बताते हुए लोगों से प्रार्थना करने को कहा था। लेकिन किसी पता था कि आज सुबह माँ हमेशा के लिए चली जायेंगी। माँ के निधन ने डायरेक्टर को तोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि अनाथ हो गये हैं।

    फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की माँ निधन, आयुष्मान खुराना ने किया ये कमेंट

    बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुधीर मिश्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह डायरेक्टर ने अपनी माँ को खो दिया है। हाल में सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर माँ की हालत के बारे में बताते हुए लोगों से प्रार्थना करने को कहा था। लेकिन किसी पता था कि आज सुबह माँ हमेशा के लिए चली जायेंगी। माँ के निधन ने डायरेक्टर को तोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि अनाथ हो गये हैं।

    सुधीर मिश्रा ने लिखा- ‘एक घंटे पहले मेरे मां का निधन हुआ है, यह हमें छोड़ कर चली गई। मेरी माँ के निधन के समय मैं और मेरी बहन उनके साथ थे। अब मैं अधिकारिक तौर पर एक अनाथ हो गया हूं।' इस ट्वीट कई फैंस उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। माँ का जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख है।

    बता दें, सुधीर मिश्रा ने कई शानदार फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन किया है। उनके नाम ‘ये साली जिंदगी,रात गई बात गई, ट्राफिक सिग्नल, अर्जुन पंडित, तेरा क्या होगा जॉनी, खोया खोया चांद जैसी फिल्में हैं। अब माँ के निधन से सुधीर मातम में हैं। सुधीर के पोस्ट पर आयुष्मान खुराना, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अमृता राव समेत एक्टर्स ने दुख जताया है।

    Tags