फ्रेडी फर्स्ट रिव्यू: कार्तिक आर्यन की एक्टिंग के दीवाने हुए क्रिटिक्स, KRK ने बताई मस्ट वॉच फिल्म

    आज फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म क्रिटिक्स ने अपना वर्डिक्ट दे दिया है। फिल्म देखने वाले क्रिटिक्स ने इसे कंपा देनी वाली फिल्म बताया है। करीब ढाई घंटे की फिल्म आपको हिलने नहीं देती।

    फ्रेडी फर्स्ट रिव्यू: कार्तिक आर्यन की एक्टिंग के दीवाने हुए क्रिटिक्स, KRK ने बताई मस्ट वॉच फिल्म

    कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'फ्रेडी' टीज़र के सामने आने के बाद से सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। आज फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म क्रिटिक्स ने अपना वर्डिक्ट दे दिया है। फिल्म देखने वाले क्रिटिक्स ने इसे कंपा देनी वाली फिल्म बताया है। करीब ढाई घंटे की फिल्म आपको हिलने नहीं देती।

    फिल्म क्रिटिक सुमीत कडेल ने ट्वीट कर कहा-‘फिल्म स्पाइन चिलिंग रिवेंज थ्रिलर है जहां कार्तिक आर्यन ने खुद से बेहतर परफॉर्म किया है। वह अपने बारीक और कुशल एक्टिंग [उनके करियर का बेहतरीन] के साथ कहानी को और ज्यादा रोमांचक बनाता है। कहानी प्रेडिक्टेबल लेकिन दिलचस्प है। जरुर देखिये’। क्रिटिक ने 5 में से 4 स्टार्स दिए हैं।

    इसके अलावा हर फिल्म की बुराई करने वाले,एक्टर्स के काम में कमियां निकालने वाले कमाल आर खान यानी केआरके ने कार्तिक आर्यन की फ्रेडी को ब्रिलियंट बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सस्पेंस और थ्रिलर आपको हैरान कर देता है। ये फिल्म जरुर देखी जानी चाहिए। देखिये

    फिल्म फ्रेडी एक डॉ। फ्रेडी जिनवाला की कहानी के बारे में है। फ्रेडी एक शर्मीला, अकेला और सामाज में सबसे दूरी बनाये रखने वाला लड़का है। फ्रेडी मिनिएचर प्लेन के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' होता है। फ्रेडी को अपनी शादीशुदा पेशेंट कैनाज़ से प्यार हो जाता है। कैनाज के किरदार में अलाया f हैं। अब एक साइको का प्यार किस तरह अपनी हदें पार करता है यही मजेदार है। ये फिल्मअसामान्य ट्विस्ट, टर्न और भावनाओं की अराजकता से भरी, फ्रेडी की कहानी दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी।

    इस फिल्म को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज़ और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी फिल्म फ्रेडी मज़ेदार बताई जा रही है।

    Tags