गोविंदा हो गई थी ये गंभीर बीमारी, गिर गए थे सभी दांत, झड़ गए थे सिर के बाल...जानिए

    शायद इसी वजह से उन्हें मुंबई के एक कार्यक्रम ‘खुशहाल मरीज तो खुशहाल डॉक्टर’ में डॉक्टर्स द्वारा बुलाया गया। यहां गोविंदा को बुलाये जाने का मकसत लोगों तक हंसी का महत्व पहुंचाना था।

    गोविंदा हो गई थी ये गंभीर बीमारी, गिर गए थे सभी दांत, झड़ गए थे सिर के बाल...जानिए

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बेशक अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी अदाकारी आज भी उनके फैंस ले जहन में है। उनकी कॉमेडी टाइमिंग आज भी नए कॉमेडियन के लिए मिसाल है। शायद इसी वजह से उन्हें मुंबई के एक कार्यक्रम ‘खुशहाल मरीज तो खुशहाल डॉक्टर’ में डॉक्टर्स द्वारा बुलाया गया। यहां गोविंदा को बुलाये जाने का मकसत लोगों तक हंसी का महत्व पहुंचाना था।

    इस कार्यक्रम में गोविंदा ने हंसी की असल कीमत बताते हुए अपने साथ हुए गंभीर हादसों और डॉक्टर्स की अहमियत को बताया। एक्टर ने कहा-'स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है हंसना। मैं खूब हंसता हूं। इतना कि लोग मेरी हंसी देखकर कहते है कि कितना हंसता है। इंसान को जीवन में खूब हंसना चाहिए, खुशी में तो लोग हंसते ही हैं लेकिन दुखी होने पर और ज्यादा हंसना चाहिए। इससे दुख भाग जाता है। हम ईश्वर पर बहुत विश्वास करते है और दूसरे डॉक्टर पर इतना विश्वास करते हैं कि उनको अपना शरीर सौंप देते हैं। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप इसलिए माना जाता है।’

    आगे गोविंदा ने खुद को हुई एक गंभीर बीमारी का भी ज़िक्र किया। एक्टर ने बताया उस वक्त उनका बचना मुश्किल था। लेकिन वो बचे भी और सुपरस्टार भी बने। गोविंदा बताते हैं-'जब मैं सात वर्ष का था तो बहुत बीमार रहता था, मेरे सारे दांत गिर गए थे। पूरे बाल झड़ गए। इलाज के दौरान शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं बचा जहां इंजेक्शन न लगा हो। डॉक्टर सोच रहे थे कि अब किस जगह इंजेक्शन लगाऊं। उस समय मेरी तोतली आवाज निकल रही थी। 13 साल की उम्र तक ऐसे ही रहा। मैंने डॉक्टर से पूछा, डॉक्टर साहब क्या लगता है मैं जिन्दा तो रहूंगा ना? उन्होंने बोला, अरे गोविंदा, तू तो स्टार बनेगा, तुझे दुनिया देखेगी। शायद उस समय उनके जिह्वा पर सरस्वती बैठी थी।’ इस गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद गोविंदा अपने क़दमों पर उठे और इंडस्ट्री पर कई शानदार फिल्में दे कर राज किया।

    Tags