गुरु रंधावा ने शहनाज गिल को बनाया सिख्णी, दोनों की जोड़ी फैंस को आई काफी पसंद
गुरु रंधावा शहनाज गिल को पगड़ी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रंधावा एक ब्लैक कलर के दुपट्टे से शहनाज गिल के सर पर पगड़ी बांधते हुए दिख रहे हैं।

क्यूट सी एक्ट्रेस शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा के लंका की खबरें बॉलीवुड में काफी तेजी से फैली हुई है। दोनों को कई बार पार्टी, फंक्शंस और डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया है। लेकिन दोनों ने अपने लिंक आपको लेकर अभी तक कुछ भी रिवील नहीं किया है हाल ही में गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गुरु रंधावा शहनाज गिल को पगड़ी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रंधावा एक ब्लैक कलर के दुपट्टे से शहनाज गिल के सर पर पगड़ी बांधते हुए दिख रहे हैं। जिसके चलते शहनाज गिल काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं।
शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक एल्बम 'मैन ऑफ़ द मून' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों की दोस्ती अब दोस्ती से बढ़कर लगने लगी है.l। जिसको चलते सभी लोग उनके लिंक अप के कयास लगा रहे हैं। हालांकि अपने डेटिंग की खबरों पर दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन कई बार दोनों साथ में नजर आ चुके हैं फैन शहनाज और गुरु रंधावा की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सिद्धार्थ के बाद अब शहनाज और गुरु की जोड़ी काफी ज्यादा अच्छी लग रही है।
आपको बता दें की हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने गांव अमृतसर में घूम रही थी और अपने आस पड़ोस और अपने चाहने वालों के साथ वक्त बिता रही थी। जिसका वीडियो भी वह सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं थीं। उसके बाद गुरु और शहनाज ने एक दूसरे को टैग करते हुए अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें गुरु रंधावा शहनाज को एक सिख्णी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। गुरु रंधावा एक मशहूर सिंगर के साथ एक फेमस रैपर भी हैं जो बॉलीवुड में अपने गानों से कई बड़े एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को नचा चुके हैं को नचा चुके हैं।