हंसिका मोटवानी शादी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पति संग हुई स्पॉट, हनीमून को लेकर दिया मजेदार जवाब

    एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल खतुरिया शादी करके जब वापस मुंबई लौटे तो पैपराजी ने उनसे हनीमून को लेकर सवाल किया। इसका जवाब एक्ट्रेस ने बेहद ही गजब तरीके से दिया। 

    हंसिका मोटवानी शादी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पति संग हुई स्पॉट, हनीमून को लेकर दिया मजेदार जवाब

    एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल खतुरिया राजस्थान में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के दो दिन बाद मंगलवार को मुंबई लौट आए। शादी करके वापस लौटने के बाद एक्ट्रेस और उनके पति के चेहरे पर साफ खुशी देखने को मिली है। दोनों का वापस मुंबई लौटते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी हनीमून की प्लानिंग पर रिएक्ट करती हुई नजर आई हैं।

    शादी करके आने के बाद एक्ट्रेस अपने पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। दोनों के एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए का वीडियो जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दोनों हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैसे ही ये कपल सामने आता है तो पैपराजी उन्हें बधाई देना शुरू कर देते हैं। इस पर हंसिका औऱ सोहेल उन्हें हंसते हुए धन्यवाद कहते नजर आते हैं। लेकिन जब कपल से पैपराजी उनके हनीमून प्लान के बारे में पूछते हैं तो इस पर एक्ट्रेस अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। वो बिना रूके कैमरे के सामने जोर-जोर से हंसने लगती हैं। आप भी यहां देखिए हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया का वायरल होता हुआ वीडियो।

    बाद में दोनों पैपराजी के सामने तस्वीरें भी क्लिक करवाते हुए नजर आते हैं। वीडियो में हंसिका हाथों में चूड़ा पहने, पिंक कलर का सुट पहने और मांग में सिंदूर लगाए हुए कमाल की लग रही हैं। वहीं, उनके पति हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, शादी के बाद हंसिका ने अपने हाथों में चूड़ा पहने हुए एक इंस्टा स्टोरी फैंस के बीच शेयर की थी, जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश होते हुए दिखाई दिए।

    हंसिका और सोहेल कथूरिया जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस ने उनकी ग्रैंड वेडिंग की झलक दिखाते हुए वीडियो शेयर किए। वरमाला फंक्शन के दौरान आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा उठा। 

    Tags