रणबीर और आलिया का होने वाला है महाक्लैश, दोनों की ये बड़ी फिल्में एक ही दिन होंगी रिलीज

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच इस साल होगी जबरदस्त टक्कर, जानिए कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज

    रणबीर और आलिया का होने वाला है महाक्लैश, दोनों की ये बड़ी फिल्में एक ही दिन होंगी रिलीज

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों ही दोबारा अपने अपने काम पर लग गए हैं। आलिया और रणबीर पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार किसी इवेंट में साथ में नजर आए। आलिया भट्ट रणबीर के साथ मस्ती करती नजर आईं। आलिया ने रणबीर से कहा, ''बेटा गाना गाओ।'' दोनों की ही इस साल फिल्में आने वाली हैं। आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में गेल गेडोट लीड रोल मे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। 

    अब बात करें रणबीर कपूर की तो उनकी फिल्म एनिमल भी इस साल रिलीज हो रही है। फिल्म थिएटर्स पर 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणबीर कपूर का फिल्म से पहला पोस्टर जारी हो चुका है। इसमें वो खून से लथपथ नजर आ रहे थे। रणबीर के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। 11 अगस्त को ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर भी रिलीज होगी। देखना होगा कि पति रणबीर और पत्नी आलिया में से लोगों को किसकी फिल्म ज्यादा पसंद आती है।  

    वैसे पिछले साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। आलिया और रणबीर पिछले साल काफी सुर्खियों में थे। दोनों की 14 अप्रैल में शादी हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने बता दिया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद आलिया ने 6 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। एनिमल से पहले रणबीर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' भी रिलीज होगी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    Tags