हनी सिंह पर मंडराया जान का खतरा, दिल्ली पुलिस से इस गैंगस्टर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला मार्डर केस में है मुख्य आरोपी

    हनी सिंह पर मंडराया जान का खतरा, दिल्ली पुलिस से इस गैंगस्टर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    सिंगर और रैपर हनी सिंह पर मुश्किल आन पड़ी है। उन्हें कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कराई है। पता चला है कि हनी सिंह को गोल्डी का एक वॉएस नोट आया है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। गोल्डी बरार के बारे में कहा गया था कि वो कनाडा मे है लेकिन फिलहाल फराह है। कनाडा सरकार ने उसका नाम टॉप 25 अपराधियों में शामिल किया है।

    उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गोल्डी बरार ही मुख्य आरोपी है। अभी तक ये मामला भी जारी है। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह सांसद प्रवेश वर्मा से मिले थे और वो उनके साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास दिल्ली के हेड क्वार्टर पहुंचे थे। हनी सिंह इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। पुलिस ने शिकायत के बाद अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।   

    हनी सिंह वैसे पिछले दिनों अपने गानों को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने कुछ नए गाने रिलीज किए थे। उन्होंने इनकी प्रमोशन के दौरान अपनी जर्नी भी शेयर की थी और बताया था कि कैसे जब वो बीमार पड़े थे तो सालों तक किसी से नहीं मिले थे। उन्हें डॉक्टर्स ने भी कह दिया था कि अब वो ठीक नहीं होंगे। दुनिया भर के 8 डॉक्टर्स उनका इलाज कर चुके थे। लेकिन कहते हैं ना जहां चाह वहां राह। और आखिरकार हनी सिंह अपनी बीमारी से उबरे और अब दोबारा जबरदस्त म्यूजिक बना रहे हैं।