हनी सिंह-टीना थडानी का एक साल से ज्यादा नहीं चल पाया रिश्ता, शादी के बाद अब गर्लफ्रेंड संग ब्रेकअप

    रैपर और सिंगर हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों का रिश्ता क्यों टूटा इसके पीछे की अहम वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

    <p>हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड टीना&nbsp;</p>

    हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड टीना&nbsp;

    सिंगर और रैपर हनी सिंह अपनी आवाज के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हनी सिंह को लेकर ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने मॉडल और एक्ट्रेस टीना से ब्रेकअप कर लिया है। एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग होने का फैसला लिया है। वैसे हनी सिंह की लव लाइफ इसी मुश्किलों से भरी है क्योंकि पहले तो उनका उनकी पत्नी शालिनी तलवार के साथ तलाक हो गया था। लेकिन अब गर्लफ्रेंड टीना संग रिश्ते के टूटने की खबर ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है। 

    कई रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह और टीना ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। साथ ही जो तस्वीरें दोनों की साथ में थी वो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर से डिलीट कर दी है। फिलहाल दोनों अलग क्यों हुए है इसकी वजह सामने नहीं आई है। पिछले एक साल से टीना और हनी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जो रिपोर्ट्स इनके रिश्ते को लेकर सामने आई है उसके मुताबिक दोनों की लाइफ बिल्कुल अलग है। दोनों की आपस में नहीं बन रही थी। ऐसे में दोनों ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया। फिलहाल दोनों इस चीज से उभरने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं। टीना अब अपने काम पर ध्यान देना चाहती है। 

    हनी सिंह ने टीना के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में एक इवेंट में किया था। इसके बाद सिंगर ने 3.0 टाइटल से अपने नए एल्बम की अनाउंसमेंट की थी। जब उन्होंने बताया कि उनके एल्बम का टाइटल टीना ने दिया था। दर्शकों के बीच बैठी टीना की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा था, “मेरी गर्लफ्रेंड बैठी है टीना, इसने मुझे ये नाम दिया है। उसने बोला कि तुम हनी 3.0 हो।