ऋतिक रोशन और अनिल कपूर असम में कर रहे हैं फाइटर की शूटिंग, फैंस ने लीक कर दी वीडियोज

    ऋतिक रोशन और अनिल कपूर इन दिनों असम में अपनी अगली फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों की असम से वीडियो सामने आई है और वो अपने फैंस से घिरे नजर आए।

    ऋतिक रोशन और अनिल कपूर असम में कर रहे हैं फाइटर की शूटिंग, फैंस ने लीक कर दी वीडियोज

    विक्रम वेधा के बाद ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी हैं। ये इंडिया की पहल एरियल एक्शन फिल्म होने वाली है जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने ही ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की वॉर डायरेक्ट की थी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग असम में हो रही है। शूटिंग के लिए ऋतिक और अनिल कपूर इस राज्य में पहुंचे हुए हैं। दोनों का एक वीडियो भी साथ में सामने आया है।

    दरअसल ये वीडियो असम के तेजपुर में स्थित एयर फोर्स स्टेशन का है। अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल और ऋतिक ने यहां विजिट किया है। फैंस ने इस मौके की वीडियो बनाकर अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी है। इन वीडियोज में ऋतिक और अनिल कुछ लोगों से घिरे हुए हैं और वो गोलाई में खड़े अपने फैंस से मिल रहे हैं। उन्हें मुस्कुराहट के साथ हाय-हैलो बोलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। काले रंग की जैकेट्स में दोनों एक्टर्स काफी कूल लग रहे हैं। और इतने दो बड़े स्टार्स को देखकर लोगों में अलग ही उत्साह दिख रहा है।

    वहीं फिल्म की बात करें तो इस बार इसमें दीपिका पादुकोण भी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। फिल्म को बनने में फिलहाल टाइम मिलेगा और इसे 2024 में रिलीज किया जाएगा। 

    वैसे बात करें एक्टर्स की तो ऋतिक इस फिल्म के अलावा वॉर 2 और कृष 4 में नजर आएंगे। हालांकि अभी उनकी इन फिल्मों की तैयारी शुरू नहीं हुई है। जबकि अनिल कपूर फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी।

    Tags