ऋतिक रोशन के साथ नज़र आई एक्स वाइफ सुजैन खान, तस्वीर हो रही है वायरल

    इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी और एक्स वाइफ का शुक्रियादा किया था। अब लंबे समय बाद दोनों फिर साथ देखे गए हैं। खास बात ये है कि दोनों की इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।

    ऋतिक रोशन के साथ नज़र आई एक्स वाइफ सुजैन खान, तस्वीर हो रही है वायरल

    ऋतिक रोशन और सुजैन खान करीब 7 साल पहले अपने रिश्ते को खत्म कर चुके हैं। दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया था। लेकिन दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। तलाक के बाद भी दोनों ने अपने बच्चों के लिए दोस्ताना रिश्ता रखा हुआ है। पिछले लॉकडाउन तो सुजैन अपने बेटों के लिए ऋतिक के घर तक रुकी थीं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी और एक्स वाइफ का शुक्रियादा किया था। अब लंबे समय बाद दोनों फिर साथ देखे गए हैं। खास बात ये है कि दोनों की इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।

    दरअसल, शनिवार रात ऋतिक की बहन सुनैना रोशन का 50 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। इस खास मौके पर सुजैन भी पहुंची। उन्होंने न सिर्फ सुनैना को जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि ऋतिक के साथ तस्वीरें भी शेयर कर दी। सुजैन ने सुनैना के साथ पहली तस्वीर पर लिखा-‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे सुनैना, निक्स तुम्हारा 2022 खूबसूरत हो।’ इसके बाद सुजैन ने सुनैना और ऋतिक के साथ दूसरी तस्वीर शेयर की। इस पर लिखा, ‘कुछ बॉन्ड कभी खत्म नहीं होने वाले होते हैं… डार्लिंग निक्कू।।खुशी, प्यार और स्माइल हमेशा बनी रहे’। इसके आगे उन्होंने ऋतिक और सुनैना को टैग भी किया।

    बता दें, साल 2014 में सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने अलग होने का फैसला कर लिया था। इस खबर ने एक्टर के फैंस को हैरान कर दिया था। उस समय दोनों के तलाक की वजह एक्टर का एक्स्ट्रा मर्रिटल अफेयर बताया गया। हालांकि, इसकी कभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। लेकिन दोनों आज भी अपने बच्चों की वजह से आज भी एक दूसरे के साथ बने हुए हैं। वहीं अच्छी खबर ये है कि सुजैन एक बार फिर किसी के प्यार में हैं। पिछले करीब एक साल से सुजैन का नाम अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। यहां तक कि दोनों ने दुनिया के सामने एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द अपने रिश्ते की अधिकारिक पुष्टि करेंगे।