नहीं रहे 'हम दिल जे चुके' एक्टर विक्रम गोखले, यहां होगा अंतिम संस्कार

    'हम दिल दे चुके' फेम एक्टर विक्रम गोखले अब इस दुनिया में आखिर नहीं रहे। आज शाम 6 बजे पुणे में वैकुंठ शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

    नहीं रहे 'हम दिल जे चुके' एक्टर विक्रम गोखले, यहां होगा अंतिम संस्कार

    'हम दिल दे चुके' फेम एक्टर विक्रम गोखले अब इस दुनिया में आखिर नहीं रहे। उनकी हालत पिछले काफी दिनों से नाजुक बनी हुई थी। वो 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को निधन से पहले ही उनकी मौत की खबर फैल गई थी। बॉलीवुड से अजय देवगन, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स ने मौते से पहले ही उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। जिसके बाद उनकी बेटी और पत्नी ने मीडिया में बयान जारी कर कहा था कि वो जीवित हैं और कहा था कि वो लाइफ सपोर्ट पर हैं। लेकिन डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बावजूद विक्रम ने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

    अस्तपताल के एक बयान में बताया गया है कि उन्हें अंतिम दर्शन के लिए बाल गंधर्व रंगमंच ले जाया जाएगा और इसके बाद शाम 6 बजे पुणे में वैकुंठ शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

    विक्रम गोखले को उनकी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से सबसे ज्यादा फेम मिला था। उस फिल्म में वो उनके पिता के रोल मे थे। हालांकि गोखले ने फिल्मों में अपना डेब्यू साल 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से किया था। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। गोखले ने हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों और टीवी की दुनिया में भी अपना नाम कमाया है। वो दूरदर्शन आने वाले पॉपुलर शो उड़ान का हिस्सा थे। ये शो 1989 से लेकर 1991 तक चला था।

    उनकी हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ', 'मिशन मंगल', आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। साल 2010 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने मराठी फिल्म आघात से डायरेक्शन में भी अपना कदम रखा था और सोशल एक्टिविस्ट भी थे।