'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के एक्टर विक्रम गोखले की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रही हैं सांसे

    विक्रम गोखले की तबियत काफी खराब है और वो पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर को फिल्म हम दिल दे चुके सनम से काफी फेम मिला था। 

    'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के एक्टर विक्रम गोखले की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रही हैं सांसे

    'हम दिल दे चुके सनम' एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। वो इस वक्त पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबियत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी जिसकी वजह से उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा था लेकिन अब उनकी तबियत बिगड़ने लगी है। 82 साल के गोखले के लिए फैंस और उनके करीबी बराबर दुआ कर रहे हैं। डॉक्टर्स भी पूरी तरह उनके इलाज में जुटे हैं और उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उनका बीते 14 नवंबर को ही जन्मदिन गया है। 

    गोखले की हेल्थ पर बात करते हुए CINTA के सीनियर प्रेसिडेंट मनोज जोशी ने कहा, ''वो (विक्रम गोखले) क्रिटिकल हैं और वो पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं।''

    विक्रम गोखले को उनकी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से सबसे ज्यादा फेम मिला था। उस फिल्म में वो उनके पिता के रोल मे थे। हालांकि गोखले ने फिल्मों में अपना डेब्यू साल 1971 में किया था। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। गोखले ने हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों और टीवी की दुनिया में भी अपना नाम कमाया है। वो दूरदर्शन आने वाले पॉपुलर शो उड़ान का हिस्सा थे। ये शो 1989 से लेकर 1991 तक चला था।

    उनकी हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ', 'मिशन मंगल', आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।

    Tags