IIFA 2022: परफॉरमेंस के बीच स्टेज से उतरे अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या और ऐश्वर्या के साथ किया डांस

    अब इस अवार्ड नाईट से अभिषेक बच्चन की डांस परफॉरमेंस का एक वीडियो सामने आया है जहां वो स्टेज से उतर पर ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ डांस स्टेप मैच करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    IIFA 2022: परफॉरमेंस के बीच स्टेज से उतरे अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या और ऐश्वर्या के साथ किया डांस

    शनिवार रात अबू धाबी में हुए 22वें IIFA अवार्ड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कुछेक सितारों को छोड़ कर तमाम इंडस्ट्री नज़र आई। कई नए पुराने कलाकारों ने जमकर परफॉर्म किया। इस साल अनन्या पांडे ने IIFA में परफॉर्म कर अपना डेब्यू किया तो वहीं शाहिद कपूर और नोरा फतेही की शानदार परफॉरमेंस ने सभी का दिल खुश कर दिया। इस बीच अभिषेक बच्चन की डांस परफॉरमेंस के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।

    IIFA 2022 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पहली बार अपनी बेटी आराध्या को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी फिल्मों के गाने पर खूब धमाका किया। इसमें से एक दसवी का गाना ‘मचा मचा’ भी था। अब इस अवार्ड नाईट से अभिषेक बच्चन की डांस परफॉरमेंस का एक वीडियो सामने आया है जहां वो स्टेज से उतर पर ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ डांस स्टेप मैच करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    बता दें, IIFA अवार्ड 2022 से पहले ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में नज़र आई थीं। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती की तारीफ विश्वभर में हुई। वहीं अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों से धूम मचा रही हैं। हाल में उन्हें दसवी और द बिग बुल जैसी फिल्मों में पसंद किया गया था। आने वाले वक्त में अभिषेक कई शानदार फिल्मों में नज़र आएंगे।

    इस अवार्ड नाईट में खूब मस्ती देखी गई। कलाकारों को उनकी मेहनत के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं एंटरटेनमेंट के लिए कुछ मज़ेदार गेम्स रखे गये जिसने सभी को बांधे रखा। ये अवार्ड नाईट बेहद खास थी।

    Tags