IIFA 2022: सलमान खान ने होस्ट सिद्धार्थ कनन से की बदतमीजी, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा 'अपने घर से सीखो तमीज'

    इस बार IIFA 2022 में उन्होंने होस्ट सिद्धार्थ कनन के साथ बदतमीजी से बात कर फैंस को निराश कर दिया है।

    Salman Khan

    Salman Khan

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जितना अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं उतना ही अपने ख़राब बर्ताव के लिए ट्रोल होते हैं। सलमान कई मौकों पर दूसरे कलाकार, आम लोग, मीडिया से बेरुखी से बात करते हुए देखे गये हैं अवार्ड शो में अरिजीत सिंह वाला विवाद तो आपको याद ही होगा। वहीं इस बार IIFA 2022 में उन्होंने होस्ट सिद्धार्थ कनन के साथ बदतमीजी से बात कर फैंस को निराश कर दिया है।

    दरअसल, IIFA 2022 की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मशहूर होस्ट और आर जे सिद्धार्थ कनन एक एक कर सभी सितारों को मंच पर बुलाते हुए उनका इंट्रोडक्शन दे रहे थे। तभी सलमान स्टेज पर आते हैं और अपने ही अंदाज़ में ‘हेलो, नमस्ते, सस्त्रीकाल, केम छो, आदाब, अस्सलाम वालेकुम कहते हुए होस्ट को चुप रहने के लिए कहते हैं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ कनन के बारे में कहा कि वो बोर करते हैं और ये भी कि ये आईफा वाले भी न जाने हर बार इसे क्यों बुला लेते हैं। सलमान की इस इन्सल्ट को फैंस गलत बता रहे हैं और उन्हें अच्छा बर्ताव सीखने की सलाह दे रहे हैं।

    सलमान के बुरे बर्ताव के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि उन्हें अपने अपने घर से थोड़ी तमीज सीखनी चाहिए। वहीं दूसरे ने बताया कि सलमान के इसी रवैये की वजह से उन्हें इंडस्ट्री और उनकी खुद की टीम के लोग पसंद नहीं करते। सलमान सभी से ऐसे ही बदतमीजी से बात करते आये हैं। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है। कई प्रेस शोज़, इवेंट, पार्टीज़ और शोज़ में उन्हें ऐसा बर्ताव करते हुए देखा गया है। फैंस उनसे ऐसी बदतमीजी की उम्मीद नहीं करते हैं।

    Tags