मलाइका अरोड़ा ने प्रेग्नेंसी की खबर फैलाने वालों को लिया आड़े हाथ, परिवार ने भी तोड़ी चुप्पी

    खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस को हैरत में डाल दिया है। 

    मलाइका अरोड़ा ने प्रेग्नेंसी की खबर फैलाने वालों को लिया आड़े हाथ, परिवार ने भी तोड़ी चुप्पी

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। अपनी लव लाइफ के चलते मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

    पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंदन में वेकेशन मनाने पहुंचे थे। यहां पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने करीबी लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। हालांकि परिवार के लोगों ने इस खबर को कोरा झूठ बता दिया है। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी इस खबर को गलत बताया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। किसी को भी इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा है। अब तो फैंस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को शादी करने की सलाह दे रहे हैं। 

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। बीते कई साल से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर का हाथ थाम लिया था। माना जाता है कि अर्जुन कपूर की वजह से ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक बेटे के माता पिता हैं जिसका नाम अरहान खान है। 

    वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मलाइका अरोड़ा जल्द ही डिजीटल डेब्यू करने का मन बना रही हैं। मलाइका अरोड़ा के शो का नाम मूविंग विद मलाइका होगा जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ के राज फैंस के साथ खोलेंगी। कुछ समय पहले ही अपने शो को प्रमोट करने के लिए मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।