शादीशुदा हैं विजय देवरकोंडा? जाह्नवी कपूर ने खोला ये राज

    जाह्नवी कपूर ने विजय देवरकोंडा का एक बड़ा राज खोल दिया है। जिसे सुनकर विजय के फैंस भी हैरान हैं। उन्होंने ये खुलासा फिल्म मिली के प्रमोशन के दौरान किया है।

    शादीशुदा हैं विजय देवरकोंडा? जाह्नवी कपूर ने खोला ये राज

    जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिली की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म में मनोज पाहवा भी लीड रोल मे हैं और उनके पिता की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। इसी की प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा की पोल खोल दी है। दरअसल बॉलीवुड बबल ने उनसे एक सवाल पूछा था कि वो अपने स्वयंवर के लिए तीन एक्टर्स को चुनें। इस पर जाह्नवी ने ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ का नाम लिया था। लेकिन उन्हें अचानक याद आता है कि रणबीर की तो शादी हो गई है। इसके बाद वो बोलती हैं, ''यार सबकी तो शादी ही हो गई है।''

    इसके बाद उन्हें विजय देवरकोंडा का नाम सुझाया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस मना कर देती हैं और कहती हैं, ''उन्हें भी शादीशुदा ही समझना चाहिए, प्रैक्टिकली वो शादीशुदा ही हैं।'' ये सुनकर तो ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर मोहर लगा दी है। दरअसल खबरे हैं कि विजय देवरकोंडा साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों ये कपल साथ में मालदीव छुट्टियां मनाने भी गया था। हालांकि दोनों ने अलग अलग अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की थी। कोई साथ की फोटो नहीं थी। पर बाद में एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने कबूला था कि वो, विजय देवरकोंडा और कुछ अन्य लोग इस ट्रिप पर थे।

    वहीं बात करें जाह्नवी कपूर की तो वो अभी भी सिंगल हैं। लेकिन उन्हें हाल ही में शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया था। कहा जाता है कि एक्ट्रेस और शिखर पहले एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। जाह्ननवी अब फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल मे होंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में भी धमाल मचाएंगी। 

    Tags