जान्हवी कपूर ने की तेजस्वी प्रकाश के फैंस की तारीफ, कह दी बड़ी बात

    उसके बाद बिग बॉस की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा की नकल की थी। और अब एक्ट्रेस नागिन 6 की तेजस्वी प्रकाश के एक डायलॉग पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    जान्हवी कपूर ने की तेजस्वी प्रकाश के फैंस की तारीफ, कह दी बड़ी बात

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी सोशल मीडिया रील्स के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने कभी ख़ुशी कभी गम की करीना कपूर यानी पू के डायलॉग पर वीडियो बनाया था। उसके बाद बिग बॉस की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा की नकल की थी। और अब एक्ट्रेस नागिन 6 की तेजस्वी प्रकाश के एक डायलॉग पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    हाल में जान्हवी ने तेजस्वी के डायलॉग की नक़ल की थी। जान्हवी के इस वीडियो को तेजस्वी के फैंस ने खूब पसंद किया था। अब एक्ट्रेस ने तेजस्वी के फैंस के लिए मैसेज शेयर किया है। दरअसल, हाल में जान्हवी से उनके वायरल रील के बारे में पूछा गया था। उन्हें बताया गया कि तेजस्वी के फैंस उनके उस रील को पसंद कर रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा-"उनके (तेजस्वी प्रकाश) के फैंस बहुत मज़ेदार और प्यार से भरे हुए हैं, मैं पूरी तरह से प्रभावित था। तेजस्वी प्रकाश के सभी फैंस को प्यार।‘

    बता दें, जान्हवी ने जब तेजस्वी के डायलॉग पर वीडियो बनाया था उस पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट किया था। इस लिस्ट में एकता कपूर और खुद तेजस्वी शामिल थीं। अब जान्हवी ने एक्ट्रेस के जबरदस्त फैन बेस की तारीफ की है। इस पर तेजस्वी के रिएक्शन का इंतजार हो रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में एक्ट्रेस को गुड लक जैरी में देखा गया था। अब इंतजार है वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल का’

    Tags