अभिषेक बच्चन संग सेल्फी क्लिक करवाने वाले फैंस पर भड़की जया बच्चन, बोली- शर्म नहीं आती?

    जया बच्चन और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जब फैंस अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे तभी उनकी मां भड़क उठी।

    अभिषेक बच्चन संग सेल्फी क्लिक करवाने वाले फैंस पर भड़की जया बच्चन, बोली- शर्म नहीं आती?

    एक्ट्रेस जया बच्चन हाल ही में नाराज होती हुई नजर आईं और अपने बेटे अभिषेक बच्चन के फैंस पर बुरी तरह से भड़कती दिखाई दीं। ये सब तक हुआ जब सेल्फी क्लिक करवाते वक्त अभिषेक बच्चन के साथ वो जबरदस्ती करने लगे। यह घटना उस समय हुई जब जया और अभिषेक भोपाल के प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर गए, जहां भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ फैंस अभिषेक बच्चन को घेरकर तस्वीरें क्लिक करवाने लगे। ये बात उनकी मां जया बच्चन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। 

    एक ट्विटर यूजर ने पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जया फैंस पर अपना आपा खोती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस जया बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन से कुछ दूरी पर मास्क लगाकर खड़ी हुई थीं। उस दौरान सभी लोगों ने अभिषेक बच्चन को चारों तरफ से सेल्फी लेने के लिए घेर लिया। जहां अभिषेक बच्चन आगे चलती हुई वीडियो में नजर आईं। वहीं, अभिषेक सभी के साथ बिना मास्क उतारे तस्वीरे क्लिक करवाते हुए दिखाई दिए। इस पर चिल्लाते हुए जया बच्चन ने कहा- क्या कर रहे हैं? मना किया। थोड़ा तो लिहाज करिए। भोपाल के लोगों में कुछ तो लिहाज होगा?

    फैंस पर बुरी तरह से भड़की जया बच्चन

    इन सबके बीच अभिषेक फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते रहे। इसी बीच सफेद और लाल साड़ी पहने कुछ महिलाओं ने भी उनके साथ सेल्फी क्लिक करने की कोशिश की। जया ने उन्हें इशारा करते हुए आगे कहा, "आप लोगो तो छोडं दीजिए ना? ।" वह मुड़ी और फिर बोली, "क्या कर रहे हैं आप लोग? शर्म नहीं आती आप लोगों को?"

    काजोल ने लगाई थी जया बच्चन को डांट

    हाल ही में जया बच्चन जुहू के एक पूजा पंडाल में पहुंची थीं। कुछ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए जब काजोल ने उन्हें मजाक में डांटा और कहा, "आपको अपना मास्क हटाना होगा। जया ने तुरंत अपना मास्क कुछ तस्वीरें क्लिक करवाने के बाद वापस लगा लिया। कुछ फैंस ने इस पर कमेंट करे हुए कहा कि एक्ट्रेस इसीलिए सतर्क हो रही हैं क्योंकि उनके पति अमिताभ बच्चन को पिछले महीने दूसरी बार कोरोना वायरस हुआ था।

    Tags