Jayeshbhai Jordaar Firecracker Song: जयेशभाई जोरदार बन फायरक्रैकर गाने पर जमकर नाचे रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का गाना फैयरक्रैकर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्टर गजब के डांस मूवस करते हुए नजर आए हैं। 

    Jayeshbhai Jordaar Firecracker Song: जयेशभाई जोरदार बन फायरक्रैकर गाने पर जमकर नाचे रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की आने वाली धमाकेदार फिल्म जयेशभाई जोरदार का नया गाना फायरक्रैकर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके बाद अब फिल्म का ये गाना लोगों के बीच उतारा गया है, जोकि सुनने में काफी मजेदार है। ये फिल्म 13 मई 2022 के दिन रिलीज होने जा रही है।

    फायरक्रैकर फिल्म जयेशभाई जोरदार का पहला गाना है। एक्टर रणवीर सिंह इस गाने में गजब के डांस मूवस करते दिखे हैं। 2 मिनट 39 सेकेंड के इस गाने में एक्टर गांव की औरतों से लेकर बच्चियों तक डांस करते हुए नजर आए हैं। इस गाने को आवाज विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने दी है। साथ ही इस गाने के लिरिक्स जयदीप साहनी, कुमार और वायु ने लिखे हैं।

    रणवीर सिंह ने सबसे पहले फिल्म के गाने फायरक्रैकर का टीजर रिलीज किया था, जिसमें रणवीर सिंह ये कहते हुए नजर आ रहे थे जय माता जी। मेरे अंदर जोर का डांस आया पर मैंने नहीं किया। फिर सोचा डांस आ रहा है तो कर दें। अंदर रखने से क्या होगा। तो मेरी वाइफा मुद्रा के आशीर्वाद से मेरी बेटी सिद्धी के मनपसंद गाने पर मेरी जोरदार पेशकश। इस टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- फैयरक्रैकर गाना 25 अप्रैल के दिन रिलीज होगा। अब 13 मई को अपने नजदीकि सिनेमाघरों में जयेशभाई जोरदार का जश्न मनाइए।

    फिल्म का ट्रेलर भी रहा जोरदार

    वहीं, फिल्म के ट्रेलर से एक चीज तो साफ नजर आई कि जयेशभाई लोगों को हंसाने के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी देते हुए दिखाई देने वाले हैं। अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने बताया था कि जो किरदार वो निभा रहे हैं वो कोई हीरो नहीं है बल्कि एक साधारण सा आदमी है और वो कुछ परेशानियों में फंसता हुआ नजर आता है। वो महिला और पुरुषों दोनों के बीच समान अधिकारों पर विश्वास रखता है। वैसे अब देखना ये होगा कि हमेशा से ही अपने रोल से सबका दिल जीतने वाले रणवीर सिंह अब क्या करने वाले हैं। 

    Tags