सिंघम फेम काजल अग्रवाल-गौतम किचलू बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

    सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनके पति गौतम किचलू के घर किलकारियां गूंजी है।

    Kajal Aggarwal baby boy

    Kajal Aggarwal baby boy

    साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू माता-पिता बने गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सामने आई खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन सामने आ रही कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस एक बेटे की मां बन गई हैं। इस बात को कंफर्म करने का काम फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने एक पोस्ट के जरिए किया। दरअसल एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव पर चल रही थी। उन्होंने हाल ही में एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा था, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने पति का शुक्रियादा किया था।

    एक्ट्रेस काजल अग्रावाल ने जो पोस्ट हाल ही में शेयर किया था। उसमें एक्ट्रेस ने लिखा था- इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- सबसे महान पति प्लस होने वाले पिता को धन्यवाद। धन्यवाद इतने निस्वार्थ होने के लिए, मेरे साथ हर रात लभगभ जागने के लिए, मुझे जब मॉर्निंग सिकनेस होती थी, और हफ्तों सोफे पर मेरे साथ कैंपिंग के लिए, क्योंकि मेरे सोने के लिए ये सबसे आरामदायक जगह थी।

    काजल अग्रवाल ने आगे लिखा था- डॉक्टर को टेक्स्ट करने, अच्छी तरह से हाइट्रेड प्लस आराम से, मेरी देखभाल करने के लिए और अंत में इस सब के जरिए मुझे प्यार करने के लिए। मैं चाहती हूं कि हमारे प्यारे बच्चे के आने से पहले आप ये जान लें कि आप कितने अद्भुत हैं। आप एक अद्भुत पिता तो होंगे ही लेकिन एक अच्छे इंसान भी हैं। अपने पोस्ट में काजल ने ये भी बताया है कि पहले से ही गौतम कैसे एक सुरक्षात्मक पिता बन चुके हैं। पिछले 8 महीनों में मैंने आपको सबसे प्यारा पिता बनते हुए देखा।

    काजल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मैं ये जानती हूं कि आप इस बच्चे से कितना प्यार करते हैं, और पहले से ही आप कितना ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मेरे बच्चे के पास एक ऐसा पिता होगा जो उसे बिना शर्त प्यार करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजल अग्रवाल ने 2022 की शुरुआत में फैंस को इसी गुड़न्यूज के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। इसके बाद से फैंस इस गुड़ न्यूज का बेसब्री के साथ कर रहे थे। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 2020 में ही शादी रचाई थी। दोनों की शादी बेहद ही शानदार रही थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद फैंस को ये गुड़न्यूज सुनने को मिली है। 

    शादी के बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल कई फिल्मों में बिजी चल रही थी। उनकी प्रेग्नेंसी न्यूज की वजह से उनकी कई फिल्म अटक गई थीं। वहीं, एक्ट्रेस जल्दी चिरंजीवी और राम चरण स्टारर फिल्म आचार्य में दिखाई देने वाली हैं। साथ ही वो फिल्म उमा में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस इंडियन 2 फिल्म में भी नजर आने वाली थी। फिलहाल ये फिल्म होल्ड पर रखी गई है। 

    Tags