कंगना रनौत बनीं दिल्ली रामलीला में रावण का दहन करने वाली पहली महिला

    कंगना रनौत दिल्ली में आज 50 साल पुराना इतिहास बदलने वाली हैं। एक्ट्रेस को रामलीला कमेटी ने रावण का दहन करने के लिए इनवाइट किया है। 

    Kangna Ranaut

    Kangna Ranaut

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर काफी पसंद किया गया। अब फैंस उनकी फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। एक्ट्रेस इस दशहरे पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। इसी के साथ वे ऐसा करने वाली पहली महिला बन जाएंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 24 अक्टूबर यानी आज दिल्ली की बेहद मशहूर लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। इसकी जानकारी लवकुश रालीला समीति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दी है। 

    कंगना ने दिल्ली की रामलीला में रावण दहन करने की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उनकी फिल्म 'तेजस' देखने की भी रिक्वेस्ट की जो 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा, 'लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला रावण का दहन करेगी। जय श्री राम।' इस वीडियो में कंगना ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में नो मेकअप लुक में काफी प्यारी लग रही हैं। 

    दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के मुताबिक, 'यह फैसला महिला आरक्षण विधेयक के सपोर्ट मे लिया गया है जिसे सितंबर में संसद ने पारित किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'चाहे वह कोई फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में कोई वीआईपी शामिल होता है। पूर्व में, हमने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान दिया है। फिल्मी सितारों में अजय देवगन और जॉन अब्राहम यहां आ चुके हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। हमारे आयोजन के 50 सालों में पहली बार यह एक महिला होगी जो रावण दहन करेगी।

    कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'चंद्रमुखी' में नजर आई थी। उनकी फिल्म को फैंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। अब उनकी फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में कंगना ने इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर का रोल प्ले किया है। फैंस उनकी फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उनकी फिल्म की रिलीज़ को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।