अर्पिता खान के घर सलमान खान के साथ कंगना रनौत ने मनाई ईद, क्या दोनों के बीच खत्म हुआ मनमुटाव

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर ईद की पार्टी रखी गई थी। इस दौरान जिस तरह से कंगना रनौत ने पार्टी में एंट्री मारी उस चीज ने सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

    अर्पिता खान के घर सलमान खान के साथ कंगना रनौत ने मनाई ईद, क्या दोनों के बीच खत्म हुआ मनमुटाव

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ईद के खास मौके पर अपने घर में एक शानदार पार्टी रखी थी। पार्टी में बी टाउन की कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हुई नजर आईं। हालांकि उस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने रहने का काम एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया। ऐसा बहुत कम हुआ है जब कंगना रनौत को इस तरह की स्टार्स पार्टीज में देखा गया हो। कंगना अर्पिता खान के घर ईद पार्टी में शामिल हुई थी। उन्हें वहां देखकर हर कोई हैरान होता हुआ नजर आ रहा है।

    इस पार्टी से जुड़े कंगना रनौत के कई सारे वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। कंगना ने गाड़ी से उतरते ही फोटोओप के वक्त पैपराजी के सामने कई सारे पोज दिए। साथ ही फ्लाइंग किस भी दी। पार्टी में कंगना काफी खुश नजर आ रही थीं। कंगना ने सभी को ईद की भी शुभकामनाएं दी। बाद में फिर वो अर्पिता के घर के अंदर चली गई।

    कंगना रनौत के लुक को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आए हैं। एक्ट्रेस ने हैवी शरारा सूट पहना हुआ था। साथ ही डीप नेकलाइन शराना सूट पर जरी का वर्क हुआ पड़ा था, जोकि उनके लुक में चार-चांद लगाने का काम करता हुआ नजर आया। कंगना ने जो मेकअप किया हुआ था वो उन पर सूट कर रहा था। अर्पिता खान के घर में हुई कंगना रनौत की इस तरह से एंट्री ने सभी को हैरानी में डाल दिया। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि अब कंगना और सलमान के बीच की दूरियां भी कम हो चुकी होंगी।

    कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। साथ ही कंगना अपने शो लॉक अप की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

    Tags