कंगना रनौत ने चंद्रमुखी के सेट पर क्रू मेंबर्स संग खेली होली, लोगों ने दिलाई रणबीर-आलिया की याद

    एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसो वो चंद्रमुखी के सेट पर होली खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    कंगना रनौत ने चंद्रमुखी के सेट पर क्रू मेंबर्स संग खेली होली, लोगों ने दिलाई रणबीर-आलिया की याद

    होली का पवित्र त्योहार इस वक्त पूरे देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स भी इस त्योहार का जश्न जबरदस्त तरीके मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच कंगना रनौत ने अपने चंद्रमुखी फिल्म के सेट पर होली खेलने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने क्रू मेंबर्स के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। फैंस को कंगना रनौत का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

    कंगना रनौत ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें वो चंद्रमुखी के सेट पर जमकर होली खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले तो कंगना एक-एक करके सभी को रंग लगाती हुई दिखाई देती है। इसके बाद वो जमकर अपनी फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ होली का लुत्फ उठाती हुई नजर आती हैं। कंगना के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- चंद्रमुखी के सेट पर होली का जश्न। आप भी यहां देखिए कंगना रनौत से जुड़ा वीडियो यहां। 

    कंगना रनौत के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैम आलिया और रणबीर भी होली खेल रहे हैं थोड़ा डांटो दो इनको। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- हैप्पी होली कंगना रनौत मैम। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप बिल्कुल इंदिरा गांधी की तरह नजर आ रही हैं। कंगना रनौत का ये जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर का आउटफिट पहने हुए दिखाई दी थीं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत हमेशा अपने पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।