शिवांगी जोशी को हाथ जोड़कर इसीलिए धन्यवाद कहते दिखें कपिल देव, वायरल हो रहा है ये वीडियो

    पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस के आगे हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए हैं। 

    शिवांगी जोशी को हाथ जोड़कर इसीलिए धन्यवाद कहते दिखें कपिल देव, वायरल हो रहा है ये वीडियो

    टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद से लगातार फैंस के बीच अपनी हिट रही है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल और कामों को काफी पसंद करते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में खुशी नाम की फाउंडेशन के साथ जुड़ी है। जोकि राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव और उनके सहयोगियों द्वारा 2003 में स्थापित एक स्वतंत्र नॉट फॉर प्रॉफिट संगठन है। इस बात की जानकारी खुद कपिल देव और शिवांगी जोशी ने अपने-अपने पोस्ट के जरिए दी है। 

    कपिल देव ने शिवांगी जोशी का स्वागत करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियोज शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- खुशी की यूथ एम्बेसेडर शिवांगी जोशी का परिचय कराते हुए बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है! ख़ुशी परिवार में आपका स्वागत है। खुशी संगठन में शिवांगी का स्वागत करते हुए कपिल देव काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस संगठन का हिस्सा बनते हुए शिवांगी जोशी भी काफी खुश है। इस दौरान वो साड़ी पहने हुए नजर आई हैं।

    शिवांगी जोशी को अपने इस संगठन का हिस्सा बनाते हुए कपिल देव ने कहा- मुझे ऐसा लगता है जब कोई यंगस्टर्स किसी संगठन के साथ आकर जुड़ते हैं। तो भविष्य बेहतर हो जाता है। यूथ आइकॉन जोकि इन्हें (शिवांगी जोशी) को फॉलो करते हैं। इनके साथ खड़े होकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। वो बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमने जो हजारों बच्चों को शिक्षा दी है वो आप लाखों और करोड़ों तक देकर गए हैं। उसे आप कहां तक लेकर जाएंगे वो आपकी जिम्मेदारी है। मैं आपको और आपसे जुड़ने वाले सभी लोगों को हाथ जोड़कर धन्यवाद कहना चाहूंगा। वैसे शिवांगी जोशी दिल की बेहद अच्छी है ऐसे में बच्चों को आगे बढ़ने का समर्थन देकर वो एक अच्छा काम कर रही हैं। इसके अलावा शिवांगी जोशी को लेकर कई बड़ी खबरें इस वक्त सामने आ रही है। 

    Tags