मिनी माउस बनीं फराह खान का करण जौहर ने बर्थडे पार्टी में उड़ाया मजाक, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

    डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में अपने बच्चों यश और रूही का जन्मदिन एक शानदार पार्टी को रखकर मनाया था। पार्टी में करण जौहर फराह खान का मजाक बनाते हुए कुछ इस तरह से नजर आएं। 

    मिनी माउस बनीं फराह खान का करण जौहर ने बर्थडे पार्टी में उड़ाया मजाक, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

    भारत के फेमस डायरेक्टर करण जौहर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। वो अपने बच्चों यश और रूही पर खुब प्यार लुटाते हुए भी दिखाई देते हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने बच्चे यश और रूही का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उस बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए थे। फराह खान भी इस पार्टी का हिस्सा बनती हुई दिखाई दी थी। उन्होंने इस पार्टी को जमकर एंजॉय किया था। अब पार्टी से फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मिनी माउस बनी हुई दिखाई दी। वीडियो में करण जौहर उनकी मजाक बनाते हुए दिखाई दिए। 

    वीडियो में करण जौहर पहले बर्थडे पार्टी की थीम दिखाते हुए नजर आते हैं। बाद में करण अपना कैमरा फराह की तरफ घूमा लेते हैं। वीडियो में करण जौहर ने अपनी बात रखते हुए कहा, "इस बर्थडे बैश में, डिजनी बैश में देखो हमने क्या ढूंढा। एक मिनी माउस। वाह, लेकिन क्या तुम्हारे बारे में कुछ मिनी है भी।" करण की बात सुनकर उनका जवाब देते हुए फराह खान ने कहा "मेरे बारे में तो कुछ मिनी नहीं है, लेकिन तुम्हारे बारे में जरूर हो सकता है।" 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने अपने कैप्शन में लिखा, "एक छोटा सा पल फराह खान के साथ।" करण जौहर के इस वीडियो पर फराह खान भी रिप्लाई करने से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने लिखा, "एक छोटा सा पल, मेरे पसंदीदा रीलर के साथ।" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण जौहर ने हाल में अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट के बारे में खुलासा किया था। 28 जुलाई के दिन इस फिल्म को लोगों के बीच दिखाया जाएगा। 

    Tags