बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी को लेकर डरे करण सिंह ग्रोवर, बोले- मैं जाहिर नहीं कर सकता की...

    एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने खुद को बदलने की बात कही है। 

    बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी को लेकर डरे करण सिंह ग्रोवर, बोले- मैं जाहिर नहीं कर सकता की...

    करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इस वक्त अपनी पहले बच्चे के पैदा होने का इंतजार कर रहे हैं। एक साल तक दोनों ने डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। इतने साल बाद अब जाकर बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। जब उन्होंने फैंस के बीच इस बात का जिक्र किया कि वो प्रेग्नेंट है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, अब उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु और उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक प्यारा सा नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

    करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “यह बहुत सारी फीलिंग्स का मेल है। सभी नए हैं, लेकिन कई बार परिचित लगते हैं। परिचित नहीं हैं क्योंकि मैंने इसे पहले महसूस नहीं किया, लेकिन मैंने इसे सबसे बहुमूल्य और खूबसूरत सपने में महसूस किया है जैसे मेरे डीएनए में एम्बेड हो गया हो। एक फीलिंग इतनी तेज है कि, मैं जाहिर नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मुझे डर है कि, कहीं मैं खुशी की आतिशबाजी में विस्फोट न कर दूं।”

    प्रेग्नेंसी की न्यूज पर इस तरह से करण ने किया रिएक्ट

    इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर ने आगे कहा, “जब हमें पता चला कि हम गर्भवती हैं और हमें एक नन्हा बेबी होने वाला है। हमारा एक छोटा सा वर्जन, एक छोटा सा मंकी बेबी, तब मैं खुशी से पागल हो गया। मैंने कभी सोचा नहीं था कि, ये फीलिंग इतनी तीव्र होगी। मैं पूरी तरह समझ नहीं सकता था और यह कुछ ऐसा नहीं था, जिसे मैं कंट्रोल कर सकता था। तब से हर मिनट वैसा ही एहसास हो रहा है। एक महिला इस समय अपने अंदर होने वाले चमत्कार के लिए कई भावनाओं से गुजरती है। बिना शर्त प्यार क्या है, भगवान क्या है, निर्माता क्या है, यह मेरे लिए सबसे सही व्याख्या है। मैं इन महीनों की उथल-पुथल के बीच यह सोचता हूं कि, हम सब इस बारे में हर समय बात कैसे नहीं करते हैं?”

    करण सिंह ग्रोवर ने की खुद को बदलने की बात

    इसके अलावा बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी के बाद करण ने खुद को बदलने की बात कही है। करण ने अपनी बात में लिखा, “मैं खुद को लगातार बदल रहा हूं, लगातार यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि, चीजों को कैसे बेहतर बनाया जाए और खुद को बेहतर कैसे बनाया जाए। मैं बहुत कृतज्ञ हूं कि, मैं एक महिला के इस चमत्कार का साक्षी हूं, उनके भीतर एक जीवन का निर्माण कर रहा हूं और यह देख रहा हूं कि यह सब उनके दिन का एक हिस्सा है. मुझे लगता है कि मैं बस शब्दों में जो महसूस कर रहा था उसे असल में व्यक्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।” करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। 

    Tags