करण सिंह ग्रोवर बेटी देवी संग ऐसे बिताते दिखे वक्त, बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट मोमेंट

    बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर और अपनी बेटी देवी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पिता और बेटी की बॉन्डिंग काफी ज्यादा प्यारी लग रही है। 

    <p>करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु</p>

    करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक प्यारी से बेटी के अब माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। फैंस को जब इस बात का पता लगा कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। बेटी के जन्म के बाद से बिपाशा कुछ तस्वीरें अपनी नन्हीं परी से जुड़ी शेयर कर चुकी हैं। लेकिन करण सिंह ग्रोवर किस तरह से अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं। उसकी झलक हाल ही में सामने आई है। बिपाशा बसु ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें अपनी बेटी देवी के साइड में वो आराम से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दरअसल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर 12 दिसंबर के दिन प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ था। बिपाशा बसु ने जो तस्वीरे शेयर की है उसमें उनकी बेटी देवी पिता करण सिंह ग्रोवर संग प्यार से सोती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में पिता और बेटी के बीच की खास बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। बेटी देवी ने हाथों में पिंक कलर के गल्वस भी पहने हुए हैं। भले ही बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन ये तस्वीर सच में काफी प्यारी लग रही है। आप भी यहां देखिए बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई तस्वीर।

    बिपाशा बसु ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेटी का नया पार्टनर बताते हुए कैप्शन में लिखा ये प्यार है... माय हार्ट करण सिंह ग्रोवर और देवी। बिपाशा बसु ने शादी के छह साल बाद प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अगस्त के महीने में अपने फैंस को प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। फैंस इस खुशी को पाकर काफी ज्यादा खुश हो गए थे। साथ ही बिपाशा बसु का बेबी शावर भी काफी खास तरीके से किया गया था।

    Tags