भतीजी राहा से मिलने रणबीर-आलिया के घर पहुंची करीना- करिश्मा, बहन से मिलकर तैमूर हुए खुश

    बुआ करिश्मा और करीना कपूर अपने बच्चों संग राहा से मिलने रणबीर-आलिया के घर पहुंची थीं। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    भतीजी राहा से मिलने रणबीर-आलिया के घर पहुंची करीना- करिश्मा, बहन से मिलकर तैमूर हुए खुश

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी राहा के जन्म के बाद से परिवार से थोड़ी दूरी बनाए रखे हुए थे। इसका बड़ा कारण दुनिया भर में फैला कोरोना था। ऐसे में कपूर परिवार नन्हीं राहा को किसी भी बीमारी से दूर रखना चाहते थे। अब राहा दो महीने की होने वाली हैं ऐसे में बुआ करिश्मा और करीना कपूर अपने बच्चों संग राहा से मिलने रणबीर-आलिया के घर पहुंची।

    रविवार की शाम को करीना कपूर बड़े बेटे तैमूर और सैफ अली खान के साथ पहले करिश्मा के घर उन्हें लेने पहुंची फिर दोनों बहनें ब्लैक एंड वाइट आउटफिट में नज़र आई। दोनों को रणबीर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। ये पहला मौका था जब राहा से मिलने करीना और करिश्मा पहुंची थीं। अपनी छोटी बहन से मिलने पहुंचे तैमूर भी बेहद खुश दिखे। वहीं कल पोती से मिलने नीतू कपूर भी पहुंची। कपूर परिवार एक साथ राहा के आने की खुशी मनाते दिखा।

    बता दें, रणबीर और आलिया ने अपने पांच साल के रिश्ते को नाम देते हुए इस साल अप्रैल में शादी कर ली थी। शादी के डेढ़ महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का एलान कर सभी को हैरान कर दिया। आलिया ने पिछले साल 6 नवंबर को राहा को जन्म दिया और अब एक्ट्रेस अपनी हेल्थ पर काम कर रही हैं। उन्हें योगा सेंटर के बाहर स्पॉट किया गया है। आलिया जल्द शूटिंग सेट पर लौटेंगी।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आने वाले दिनों में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। इस फ़िल्म में जया बच्चन, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स शामिल हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ ज़ोया अख्तर की 'जी ले ज़रा' में भी नज़र आएंगी। दूसरी तरफ रणबीर कपूर लव रंजन की अगली फिल्म 'तू झूटी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ और एनिमल में रश्मिका मंदाना के साथ नज़र आएंगे।

    Tags