करीना कपूर ने करवाई बेटे तैमूर से मूली के खेत में मेहनत, खेती करते कुछ यूं नजर आएं टिम

    करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मूली के खेत में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    करीना कपूर ने करवाई बेटे तैमूर से मूली के खेत में मेहनत, खेती करते कुछ यूं नजर आएं टिम

    एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पटौदी पैलेस में कुछ फुरसत के पल बिताती हुई फैमिली संग नजर आ रही हैं। वो इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच लगातार शेयर कर रही हैं। एक बार फिर से उनका शेयर किया गया पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। जो पोस्ट करीना कपूर ने शेयर किया है उसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान मूली के खेत में नजर आ रहे हैं। 

    करीना कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें उनके बड़े बेटे मूली के खेते में वक्त बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में वो मूली हाथ में लिए दिखाई दिए हैं। तो दूसरी और तीसरी में तैमूर अली खान जमीन में से मूली निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को करीना कपूर के फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं। साथ ही तैमूर की बुआ यानि सबा तैमूर पर गर्व करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- तुम पर बहुत गर्व है टिम-टिम। इस तस्वीर पर फैंस भी कई सारे कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए करीना ने लिखा- गरम-गरम मूली के परांठे के साथ घी लांच के लिए।

    वहीं, इससे पहले करीना कपूर खान ने सैफ अली खान संग बैडमिंटन खेलते हुए का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। करीना और सैफ की वीडियो में गजब की बॉन्डिंग नजर आ रही थी। दोनों की ट्वीनिंग भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हसबैंड के साथ कुछ मंडे स्पोर्ट्स... नॉट बैड। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी फ्रेंड अमृता अरोड़ा को भी टैग किया था और लिखा था - अमू, क्या तुम गेम के लिए रेडी हो? करीना और सैफ का बैडमिंटन खेलते हुए का वीडियो खूबसूरत पटौदी पैलेस से जुड़ा हुआ था।

    Tags