करीना कपूर का 2023 में होगा ये धांसू रिजोल्यूशन, कपूर परिवार से है तगड़ा कनेक्शन

    करीना कपूर का साल 2023 मे है ये खास रिजोल्यूशन, फिल्मी दुनिया पर कम देंगी ध्यान?

    करीना कपूर का 2023 में होगा ये धांसू रिजोल्यूशन, कपूर परिवार से है तगड़ा कनेक्शन

    करीना कपूर बॉलीवुड की जबरदस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा का समय गुजार लिया है और अभी भी फिल्मों में उनका करियर बरकरार है। लेकिन साथ ही साथ उन्होंने अपनी फैमिली भी बनाई है। अपने पति सैफ अली खान के साथ उनके दो बच्चे भी हैं और एक साथ इंडस्ट्री में रहकर दो बच्चे संभालना भी उनके लिए लाइफ का एक बड़ा टास्क है जिसे वो बखूबी पूरा भी कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्तों दोनों को जिया है। अब साल 2023 में उनका या रिजोल्यूशन होगा, आइए आपको वो बताते हैं।

    करीना कपूर ने हाल ही में ब्रुट वेबसाइट से बात की और बताया कि कैसे उनके कपूर परिवार के हर एक सदस्य की जर्नी एकदम अलग रही है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की जर्नी उनसे मैच नहीं करती और रणबीर कपूर की जर्नी उनके पिता ऋषि कपूर से मैच नहीं करती। करीना कपूर ने इसी बातचीत में कहा कि कि उनका अगले साल का रिजोल्यूशन होगा कि वो लाइफ में बैलेंस रखें। उन्होंने कहा कि जब आपके दो बच्चे होते हैं और आप फिर भी काम करने की कोशिश करते हैं तो ये एक पैर पर खड़े होने जैसा है। उन्होंने कहा कि वो इस बार अपने पैरेंट्स के साथ भी टाइम बिताना चाहती हैं। तो कुल मिलाकर वो खुश रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा रिजोल्यूशन क्यों ना ले आखिर में उसका मकसद खुश रहना है और शांति से रहना होना चाहिए।

    छुट्टियां मना रही हैं करीना

    फिलहाल करीना कपूर अपने पूरे परिवार के साथ स्विट्जरलैंड छुट्टियां मनाने गई हैं। वहां के टाउन जीस्टाड में वो दोबारा गई हैं और वो उनका फेवरेट डेस्टिनेशन है। उनके साथ सैफ अली खान, तैमूर और जेह भी गए हैं। 

    करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में आमिर खान की गर्लफ्रेंड का रोल किया था।

    Tags