करीना कपूर के बेटे तैमूर को पसंद आई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2'

    5 साल के बेटे तैमूर को अब समझ आने लगा है कि उनके पेरेंट्स फिल्मों में काम करते हैं। उस समय तक नन्हें तैमूर ने करीना की या कोई भी हिंदी फिल्म नहीं देखी थी। लेकिन अब हाल में एक इंटरव्यू में करीना ने बताया जनके बेटे तैमूर ने जो पहली हिंदी फिल्म देखी है वो कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' है।

    करीना कपूर के बेटे तैमूर को पसंद आई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2'

    करीना कपूर अपने काम के साथ दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान की परवरिश में समय बिता रही हैं। करीना ने पिछले महीने बताया था कि उनके 5 साल के बेटे तैमूर को अब समझ आने लगा है कि उनके पेरेंट्स फिल्मों में काम करते हैं। उस समय तक नन्हें तैमूर ने करीना की या कोई भी हिंदी फिल्म नहीं देखी थी। लेकिन अब हाल में एक इंटरव्यू में करीना ने बताया जनके बेटे तैमूर ने जो पहली हिंदी फिल्म देखी है वो कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' है।

    करीना अपने इंटरव्यू में कहती हैं-'उन्होंने भूल भुलैया देखी और उन्हें यह पसंद आया। वह वास्तव में उनकी पहली हिंदी फिल्म थी जो उन्होंने देखी थी। वह फिल्म देखने के लिए सैफ के साथ गया था और वह असल में इस फ़िल्म से प्यार करने लगा क्योंकि उसे हॉरर फिल्में पसंद हैं। वह एक डरावनी फिल्म की तरह देखने गया था और वह डरा नहीं था। तो अब वह कहता रहता है कि 'मुझे वह कहानी बताओ, मुझे उस फिल्म की कहानी बताओ जो मैंने देखी थी'। तो मुझे 'कौन सी कहानी' पसंद है। वह ऐसा है नहीं, मैंने वह हिंदी फिल्म देखी, मुझे कहानी बताओ। तो वह ऐसा है, यह उसका पहली बार है।'

    Kartik Aaryan and Kareena Kapoor Khan

    बता दें, करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन रक्षा बंधन पर ही ये फिल्म रिलीज हुई है। हॉलीवुड फिल्म फॉर्रेस्ट गंप को ऑफिसियल हिंदी रीमेक ये 'लाल सिंह चड्ढा को ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ को के फिल्म बहुत पसंद आ रही है। और कुछ को फिल्म ने बेहद निराश किया। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म इस वीकेंड पर शानदार कमाई करने में कामयाब हो।

    Tags