करीना कपूर ने सैफ के बेटे इब्राहीम के जन्मदिन पर लिखा पोस्ट, सारा अली खान ने ऐसे किया भाई को विश

    वहीं सौतेली माँ करीना कपूर खान ने भी इब्राहीम को अपने अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है। बुआ सोहा भी अपने लाडले भतीजे को विश कर चुकी हैं।

    करीना कपूर ने सैफ के बेटे इब्राहीम के जन्मदिन पर लिखा पोस्ट, सारा अली खान ने ऐसे किया भाई को विश

    सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहीम खान आज अपना 21 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी बधाइयां मिल रही है। सारा अली खान ने भाई के जन्मदिन पर उनके साथ कश्मीर ट्रिप का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। वहीं सौतेली माँ करीना कपूर खान ने भी इब्राहीम को अपने अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है। बुआ सोहा भी अपने लाडले भतीजे को विश कर चुकी हैं।

    सारा ने इब्राहीम के साथ एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बहती हुई नदी और बर्फ के बीच बैठे हुए हैं। पीछे से माँ अमृता सिंह की भी आवाज आ रही है। सारा ने भाई को बर्थडे विश करते ही लिखा- मेरे छोटे भाई को 21वां जन्मदिन मुबारक हो! मम्मी मेरे दर्शकों को नमस्ते कह रही हैं और आप दोनों आज मेरे बिना मना रहे हैं। आई लव यू इग्गी पॉटर। आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है। हमेशा क्रेजी लेकिन सुलझे हुए, बेवकूफ लेकिन समझदार, सपोर्टिंग बने रहो’।

    दूसरी तरफ सौतेली माँ करीना कपूर ने भी इब्राहीम को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने इब्राहीम के बच्चन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पापा सैफ की गोदी में नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा-‘सबसे प्यारा, सबसे खूबसूरत इग्गी’।

    Ibrahim Ali Khan with Saif Ali Khan

    बुआ सोहा अली खान ने भी इब्राहीम के बच्चन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में इब्राहीम को कमरे में चश्मा लगाये हुए देखा जा सकता है। सोहन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- माई इग्गी पॉटर, अब्बा का चश्मा पहने हुए... जीवन में आपकी दृष्टि, उज्ज्वल और सुंदर बनी रहे! ऑल द बेस्ट ...जन्मदिन मुबारक! आपको हमेशा प्यार।

    बता दें, इब्राहीम खान बॉलीवुड में एंट्री ले चुके हैं। लेकिन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर। इब्राहीम इन दिनों करण जौहर को उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए असिस्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं खबरें हैं कि इब्राहीम जल्द बतौर एक्टर फिल्मों में एंट्री लेंगे। उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags