रणबीर कपूर के बाद अब फिर से क्या शादी करने जा रही हैं करिश्मा कपूर! ऐसे दिया हिंट

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा इस वक्त जोरों पर हैं। शादी में करिश्मा कपूर का अलग ही जलवा देखने को मिला है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए फैंस को ये लग रहा है कि वो फिर से शादी के बंधन में बंध सकती हैं। 

    रणबीर कपूर के बाद अब फिर से क्या शादी करने जा रही हैं करिश्मा कपूर! ऐसे दिया हिंट

    एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। दोनों की शादी काफी ज्यादा शानदार रही। इस कपल ने सिर्फ अपने करीबी रिश्तेदारों को ही शादी में बुलाया था। रणबीर और आलिया की शादी में एक्ट्रेस करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी के साथ-साथ आदर जैन सहित कई लोग शामिल हुए थे। अब दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आ रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में करिश्मा कपूर ने भी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब सभी लोग करिश्मा की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

    दरअसल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कलीरे सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे आलिया भट्ट की कलीरा का एक टुकड़ा करिश्मा कपूर पर गिरा था। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी लड़की पर कलीरा गिरती है तो अगला नंबर उसकी शादी का होता है। ऐसे में करिश्मा की एक्साइटमेंट तस्वीर में साफ देखने को मिल रही है। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- इंस्टाग्राम वर्सेड रियलिटी। कलीरा मुझ पर गिरा। रणबीर-आलिया की शादी में एक्ट्रेस ने मनीषा मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पहनी थी।

    करिश्मा कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसी उम्मीद हम कर सकते हैं कि करिश्मा कपूर अगली कपूर फैमिली की मेंबर होगी जोकि शादी कर सकती हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की शादी सबसे पहले संजय कपूर से हुई थी। दोनों ने 2003 में शादी की थी। बाद में वो 2016 में अलग हो गए थे। उनका अलग होना सही में हैरान कर देने वाला साबित हुआ था। पहली शादी से करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को खूब एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।

    Tags