कार्तिक आर्यन ने किराये पर लिया शाहिद कपूर का घर, 7.5 लाख रूपये देना होगा हर महीने का किराया

    कार्तिक आर्यन को पसंद आया शाहिद कपूर का घर, लाखों रूपये देंगे किराया 

    कार्तिक आर्यन ने किराये पर लिया शाहिद कपूर का घर, 7.5 लाख रूपये देना होगा हर महीने का किराया

    कार्तिक आर्यन पिछले लंबे समय से मुंबई में अपने लिए एल आलीशान घर की तलाश में थे। अब एक्टर की तलाश खत्म हो गई है। कार्तिक को शाहिद कपूर का जुहू स्थित प्रनेता बिल्डिंग वाला अपार्टमेंट पसंद आ गया है। शाहिद अपनी बीवी मीरा और दोनों बच्चों के साथ पिछले साल तक इसी घर में रहा करते थे। लेकिन उनके डुप्लेक्स अपार्टमेंट के बनने के बाद एक्टर यहां से शिफ्ट हो गये। अब कार्तिक इस आलीशान घर में रहेंगे। इस घर का किराया सुनकर आपको बड़ा झटका लग सकता है। इस आलीशान घर में रहने के लिए शहजादा कार्तिक आर्यन को साढ़े सात लाख रूपये हर महीने देने होंगे। साथ ही हर साल 7 प्रतिशत किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। इस घर में रहने के लिए 3 साल की लीज़ बनाई गई है।

    लीज डील तीन साल के लिए है और कार्तिक ने 45 लाख सिक्यूरिटी भी जमा कर दी है। इस घर में रहने के लिए कार्तिक को हर साल किराया बढ़ा कर देना होगा। पहले साल एक्टर 7।5 लाख हर महीने देंगे। दूसरे साल में 8।2 लाख रूपये और और तीसरे साल में एक्टर को 8।58 लाख रूपये देने होंगे। शाहिद कपूर का ये शानदार अपार्टमेंट ग्राउंड फ्लूव पर 3।681 वर्ग फुट में फैला हुआ है और दो कार पार्किंग स्लॉट के साथ आता है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, कार्तिक की मां माला तिवारी और शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने स्टांप ड्यूटी और 36 महीने की लीज रजिस्ट्रेशन पर काम कर रही हैं।

    शाहिद और मीरा कपूर हाल ही में प्रनेता बिल्डिंग से अपने अपार्टमेंट से प्रभादेवी में अपने आलीशान डुप्लेक्स में चले गए। 2018 में, शाहिद और मीरा ने 55।60 करोड़ में थ्री सिक्सटी वेस्ट के साउथ विंग में 8,625 वर्ग फुट के अपार्टमेंट में खर्च किया था। कार्तिक आर्यन वर्सोवा में 459 वर्ग फुट के अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2019 में 1।60 करोड़ में खरीदा था। अब इस घर को कार्तिक किराये पर देंगे या ग्वालियर से उनका परिवार यहां रहेगा इस बारे में कोई नहीं जानता।

    Tags