कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका को देख खुश हुए फैंस, बोले -रणवीर से ज्यादा अच्छी जोड़ी है ये'

    दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन एक बार फिर साथ नज़र आये हैं। मौका था मुंबई में हुए एक अवार्ड फंक्शन का। इस अवार्ड नाइट में दीपिका और कार्तिक पैपराजी के लिए साथ में पोज़ देते नज़र आये।

    कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका को देख खुश हुए फैंस, बोले -रणवीर से ज्यादा अच्छी जोड़ी है ये'

    दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स हैं। फैंस दोनों को बस साथ देखने का इंतजार करते हैं। कुछ साल पहले दोनों का एक वीडियो सामने आया था जहां कार्तिक एक्ट्रेस को अपने गाने 'धीमे धीमे' के हुक स्टेप सिखा रहे थे। वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब दोनों एक बार फिर साथ नज़र आये हैं। मौका था मुंबई में हुए एक अवार्ड फंक्शन का। इस अवार्ड नाइट में दीपिका और कार्तिक पैपराजी के लिए साथ में पोज़ देते नज़र आये।

    दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वाइट गाउन में नज़र आ रही दीपिका एक्टर से मिलने पहुंचती हैं। उन्हें गले लगाकर पीट थपथपाती हैं और फिर दोनों मीडिया के कैमरों को देख पोज़ देते हैं। देखिये

    कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण को साथ देख दोनों के फैंस बेहद खुश हैं। कुछ तो इन्हें साथ में फिल्म करते हुए देखना चाहते हैं। उम्मीद है इस जोड़ी पर किसी फिल्म प्रोड्यूसर की नज़र जरुर पड़ी होगी। इसके अलावा के यूजर ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा-'कार्तिक ज्यादा अच्छा लग रहा है इसके साथ, रानीर सिंह से ज्यादा'। अन्य ने लिखा -क्या जबर जोड़ी है, कार्तिक अच्छा लग रहा है दीपिका के साथ, रणवीर अच्छा नहीं लगता है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द अपनी डिजिटल रिलीज़ फिल्म ‘फ्रेडी’ में नज़र आने वाले हैं। हाल में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था जिसमें कार्तिक के अनोखे किरदार को देख कर फैंस हैरान हो गये। कई मिलियन बार देखा गया है टीज़र। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है जो 5 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है। दूसरी तरफ अगला साल दीपिका पादुकोण के नाम होने वाला है। एक्ट्रेस शाहरुख़ खान के साथ पठान में नज़र आने वाली हैं। फिल्म की पहली झलक ने सभी को दीवाना बना दिया है। अब रिलीज़ का इंतजार हो रहा है।

    Tags