कार्तिक आर्यन फाइव स्टार होटल छोड़, मुंबई की सड़कों पर खाना खाने पहुंचे...सनी सिंह ने भी खाई बिरयानी

    कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद एक्टर फिल्ममेकर्स पहली पसंद बने हुए हैं। अब इसी सफलता के बीच कार्तिक आर्यन अपने ‘प्यार का पंचनामा’ को-स्टार सनी सिंह के साथ मुंबई की सड़कों पर खाना खाने पहुंचे।

    एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार्तिक आर्यन और सनी सिंह को मुंबई के एक स्ट्रीट फूड स्टाल पर खाना खाते हुए देखा जा सकता है। यहां एक्टर ने खाने के साथ अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि कार्तिक अपनी फिल्म की सफलता की पार्टी करने यहां आये हैं। यहां दोनों एक्टर्स ने अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर बिरयानी खाई। देखिये दोनों एक्टर्स के हाथों में बिरयानी की प्लेट्स नजर आ रही है।

    इस वीडियो के सामने आन एके बाद फैंस कार्तिक और सनी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने एक्टर्स को जमीन से जुड़ा स्टार बताया तो किसी ने अच्छा इंसान बताया। वहीं सोनू और टीटू को साथ देख कर इनके फैंस खुश हैं।

    बता दें, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह ने लगभग साथ में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में से अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों अब तक करीब तीन शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन साल 2018 में आई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ दोनों की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद कार्तिक का करियर रुका नहीं। वो लगातार बड़े बजट की फिल्मों में लीड रोल निभा रहे हैं। उनकी फिल्में अच्छा बिज़नस कर रही हैं जिसे देखते हुए मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने की होड़ में लगे हैं। अब आने वाले दिनों में कार्तिक को नई प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags