आशिकी 3 से कार्तिक आर्यन का पहला वीडियो आया सामने, अपनी मोहब्बत के बिना जी लेंगे अब एक्टर?

    एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म आशिकी 3 में काम करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने एक पोस्ट के जरिए दी है। 

    आशिकी 3 से कार्तिक आर्यन का पहला वीडियो आया सामने, अपनी मोहब्बत के बिना जी लेंगे अब एक्टर?

    बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन की धाक देखने को मिल रही है। एक्टर अब जल्द ही फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। जी हां, एक्टर आशिकी 3 में अब अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम अनुराग बसु करते हुए दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में एक्टर फिल्म के मेन मेंबर्स के साथ दिखाई दिए हैं। इसके अलावा एक्टर ने एक वीडियो आशिकी 3 से जुड़ा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

    कार्तिक आर्यन ने जो पहला पोस्ट शेयर किया है। उसमें एक्टर ने कैप्शन देते हुए लिखा- टीम 'ए' अनुराग बसु, प्रीतम, भूषण कुमार और मुकेश भट्ट। इसके पोस्ट में सभी लोग एक-साथ स्माइल करते हुए दिखाई दिए हैं। कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए ये एक शानदार पोस्ट साबित हुई है। 

    वहीं, कार्तिक आर्यन ने जो दूसरा पोस्ट शेयर किया है, वो फिल्म की अनाउंसमेंट से जुड़ा हुआ वीडियो है। इस पोस्ट में आशिकी 3 लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा- अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। # आशिकी 3 ❤️यह होने जा रहा है। दिल दहलाने वाला होगा !! मेरा पहला प्रोजेक्ट बासु दा के साथ।

    फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा बनने की खुशी जताते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा,“टाइमलेस क्लासिक ‘आशिकी’ एक ऐसी चीज है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और ‘आशिकी 3’ पर काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं इसके लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ सहयोग करने के लिए सौभाग्यशाली और आभारी महसूस करता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और इस पर उनके साथ सहयोग करना निश्चित रूप से मुझे कई तरह से शेप देगा।” वैसे देखा जाए तो कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए ये बड़ा ऐलान है।

    Tags