कार्तिक आर्यन ने बुजुर्ग फैन के आगे जोड़े हाथ, लिया आशीर्वाद; फैंस बोले- कितना संस्कारी...

    कार्तिक आर्यन अपने फैंस में बहुत पॉपुलर हैं। बच्चे जवान तो क्या बूढ़े भी उनके फैन हैं। यकीन नहीं आता तो इस वीडियो में देख लीजिए, कैसे कार्तिक आर्यन को इस बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद मिल रहा है।

    Kartik Aaryan fan

    Kartik Aaryan fan

    कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे चहीते एक्टर्स में एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही नाम कमाया और उनके फैंस की तादाद दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। कार्तिक आर्यन के फैंस सिर्फ जवान ही नहीं बल्कि बच्चे और बूढ़े भी हैं। इसका साफ साफ उदाहरण बीते बुधवार को देखने को मिला। कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो अपने कई फैंस से मिलते नजर आते हैं। इसी बीच पीछे उनकी एक बुजुर्ग फैन आती हैं। कार्तिक उन्हें देखते ही उनके साथ खड़े हो जाते हैं और फोटो क्लिक कराने के लिए पोज देते हैं।

    पैपराजी ये नजारा देखकर बुजुर्ग महिला को कहा कि आशीर्वाद दे दें। महिला ने जैसे ही सिर पर हाथ रखा वैसे ही कार्तिक आर्यन ने तुरंत उनके आगे हाथ जोड़ लिए। ये देखकर वहां खड़े सारे लोग कार्तिक की तारीफ करने लगे। कार्तिक की ये वीडियो देखकर कमेंट में भी लोग उन पर प्यार बरसा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कार्तिक आर्यन के कितने अच्छे संस्कार हैं। लोग उन्हें उन एक्टर्स से अलग बता रहे हैं जो इस लेवल पर पहुंच कर घमंडी हो जाते हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कार्तिक आर्यन का कितना प्यारा जेस्चर है।'' दूसरे ने लिखा, ''कितने अच्छे मैनर्स हैं, कोई दिखावा नहीं, सादगी के साथ एक विनम्र इंसान।''

    कार्तिक आर्यन के लिए ऐसा प्यार अकसर देखने को मिलता है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन शहजादा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है। ये फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल मे हैं। 

    इसके अलावा कार्तिक कियारा आडवाणी संग फिल्म सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 में नजर आएंगे। वहीं खबर ये भी आई थी कि अक्षय कुमार के फिल्म हेरा फेरी 3 को मना करने के बाद कार्तिक आर्यन को अक्षय की जगह चुना गया है। हालांकि ये खबर अभी ऑफिशियल नहीं है।

    Tags