कार्तिक आर्यन की ज़िंदगी मे ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की एंट्री, प्यार परवान चढ़ चुका है

    ताजा खबर की माने एक्टर ज़िंदगी मे नए प्यार की एंट्री हो गई है। इस प्यार का नाम पश्मीना रोशन है। पश्मीना ऋतिक रोशन की कजिन बहन हैं। दोनों पिछले कुछ समय से साथ हैं। दोनों बड़ी चालाकी से पैपराजी के कैमरों से बचकर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।

    कार्तिक आर्यन की ज़िंदगी मे ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की एंट्री, प्यार परवान चढ़ चुका है

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ऊनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर खबरों में रहते है। अब ताजा खबर की माने एक्टर ज़िंदगी मे नए प्यार की एंट्री हो गई है। इस प्यार का नाम पश्मीना रोशन है। पश्मीना ऋतिक रोशन की कजिन बहन हैं। दोनों पिछले कुछ समय से साथ हैं। दोनों बड़ी चालाकी से पैपराजी के कैमरों से बचकर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।

    एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और पश्मीना को हाल ही में एक-दूसरे से मिलते हुए स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब कार्तिक काम नहीं कर रहे होते है, तो वह अपना समय पश्मीना के साथ अपने घर पर बिताना पसंद करते हैं। साथ ही अफवाह से बचने के लिए अपनी गाड़ियों में अलग अलग निकलते हैं। 

    दिवाली के मौके पर कार्तिक ने जुहू में अपने नए मैकलारेन गाड़ी में पश्मीना को लॉन्ग ड्राइव पर ले गए थे। इसके अलावा मुंबई में कई ऐसी जगह हैं जहां दोनों साथ जाना पसंद करते हैं।

    बता दें, कार्तिक आर्यन का नाम पहले सारा अली खान के साथ जुड़ गया है। दोनों फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। हालांकि फिल्म रिलीज होते ही ये जोड़ी अलग हो गई। अब कार्तिक की लाइफ में पश्मीना हैं और साथ ही करियर जबरदसत चल रहा है। एक्टर जल्द फ्रेडी, सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3 में नज़र आएंगे। फ्रेडी का टीज़र कल ही रिलीज हुआ है जिसमें कार्तिक के किरदार को देख कर आपके होश उड़ जाएंगे। ये फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

    Tags