भुल भुलैया 2 के सेट से लीक हुआ कार्तिक आर्यन का लुक, क्या अक्षय कुमार को दे पाएंगे मात?

    फिल्म भुल भुलैया 2 से कार्तिक आर्यन का नया लुक सामने आया है, जिसे देखकर फैंस उनके फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    भुल भुलैया 2 के सेट से लीक हुआ कार्तिक आर्यन का लुक, क्या अक्षय कुमार को दे पाएंगे मात?

    कार्तिक आर्यन इस वक्त भूल भुलैया 2 में दिखाई देने वाले हैं। उनका फिल्म से जुड़ा एक नया लुक सामने आया है। जो लुक देखने को मिला है उसमें एक्टर काले रंग का प्रिंटेड कुर्ता और धोती पहने दिखाई दिए हैं। इसके अलावा हाथ और गले में वो रुद्राक्ष की मालाएं भी पहने हुए दिखाई दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपने एक कंधे पर संतरी रंग का बैग टांगा हुआ है। उनका ये लुक लोगों को काफी मजेदार लग रहा है। इस लुक को देखकर हर कोई उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी वक्त से चल रही है। 

    इस बार भले ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बदल गई है, लेकिन राजपाल यादव पहले पार्ट की तरह भूल भुलैया 2 में भी कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। वैसे कार्तिक के इस लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अक्षय कुमार से भी दो कदम आगे चलते हुए दिखाई देंगे। जहां पहले पार्ट में अक्षय कुमार येलो कपड़ों में दिखाई दिए थे। वहीं, कार्तिक ब्लैक रंग के कपड़ों में दिखाई दिए हैं।

    फिल्म में दिखाई देंगे ये कलाकार

    इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और राजपाल यादव के अलावा कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आनी वाली हैं। इसके अलावा तब्बू भी फिल्म में अहम रोल निभाती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म में विद्या बालन एक बार फिर से मोंजोलिका का किरादर निभाती हुई दिखाई दे सकती हैं, लेकिन बाद में ये खबर पूरी तरह से झूठी निकली।

    फिल्म भूल भुलैया 2 को अनीस बाज्मी डायरेक्ट करने वाले हैं। वो हमेशा से ही कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वेलकम और पागलपंती जैसी शानदार मिल बनाई थी। एक्टर की दूसरी फिल्म धमाका थी, जिसमें उन्होंने एक एंकर की भूमिका जबरदस्त तरीके से निभाई थी। 

    Tags