कार्तिक आर्यन को अपने सामने देख पागल हुए लोग, मॉल में गूंजा एक्टर के नाम का नारा...देखिये वीडियो

    अपने फेवरेट सितारे को यूं सामने देख फैंस हैरान हो गये हैं। पूरे मॉल में जबरदस्त भीड़ है। चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है ‘कार्तिक, कार्तिक’ अब इससे बड़ी सफलता किसी एक्टर के लिए क्या हो सकती है। वीडियो में देखिये कैसे मॉल में लोग अपने हीरो के लिए पागल हुए जा रहे हैं।

    कार्तिक आर्यन को अपने सामने देख पागल हुए लोग, मॉल में गूंजा एक्टर के नाम का नारा...देखिये वीडियो

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म 92 करोड़ का आंकड़ा गुरुवार को ही पार कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है फिल्म आज 100 करोड़ से ज्यादा का रिकॉर्ड छू लेगी। वहीं अपनी फिल्म की इसी सफलता के बीच एक्टर जगह जगह जा कर अपनी ऑडियंस के साथ मिलने और भगवान का आशीर्वाद लेने में बिजी है। हाल में वो वाराणसी पहुंचे थे भगवान शिव को थैंक्यू बोलने। वहीं शुक्रवार शाम पुणे के एक मॉल में पहुंच कर सभी हैरान कर दिया। अपने फेवरेट सितारे को यूं सामने देख फैंस हैरान हो गये हैं। पूरे मॉल में जबरदस्त भीड़ है। चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है ‘कार्तिक, कार्तिक’ अब इससे बड़ी सफलता किसी एक्टर के लिए क्या हो सकती है। वीडियो में देखिये कैसे मॉल में लोग अपने हीरो के लिए पागल हुए जा रहे हैं।

    कार्तिक अपने अलग ही अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों का प्रमोशन भी एक्टर ने कभी क्लब पहुंच कर तो कभी बाइक राइड कर किया था। ऐसे में जब फिल्म सफल हो गई है तब भी तो ऑडियंस के बीच जाना बनता है। तो पहुंच गए पुणे। यहां लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अपने पहले दिन इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी थी। फिल्म ने पहले दिन यानी 20 मई को 14 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस किया था। वहीं अपने पहले वीकेंड 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म वीकडेज में भी अच्छा परफॉर्म करती रही।

    बता दें, साल 2007 में आई प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया’ को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था। अब इतने सालों बाद कार्तिक आर्यन के साथ बनाये इस सीक्वल को ज्यादा प्यार मिल रहा है। सीक्वल का डायरेक्शन अनीज बज्मी ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और मंजुलिका के बीच अलग कनेक्शन दिखाया गया है जिसे ऑडियंस एन्जॉय कर रहे हैं। कियारा अडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव के रोल ने फिल्म को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। जल्द ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

    Tags