कार्तिक आर्यन ने प्रोमिस किया अपने इस फैन के बर्थडे पर रिलीज करेंगे फिल्म (वीडियो)

    कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे तेजी से उभरते सितारे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। एक्टर ने अपनी एक फैन से वादा किया है कि वो उसके जन्मदिन पर अपनी एक फिल्म रिलीज करेंगे। 

    Kartik Aaryan fan

    Kartik Aaryan fan

    कार्तिक आर्यन का इन दिनों बॉलीवुड में काफी सिक्का चल रहा है। उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 उस वक्त सुपरहिट साबित हुई। जब बॉक्स ऑफिस पर सारी फिल्में औंधे मुंह गिर रही थीं। फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में और ज्यादा इजाफा हो गया है। वैसे उनकी पुरानी फैन फॉलोइंग भी गजब की है। हाल ही में कार्तिक आर्यन अनुपमा चोपड़ा के इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे। यहां ऑडियंस में उन्हें उनकी डाय हार्ड फैन मिली। जो पिछले चार साल से कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर उनका केक काटती है और लोग उन्हें पागल कहते हैं।

    लेडी फैन ने अपनी ये सारी बातें कार्तिक को बताई और कहा कि वो हमेशा से उन्हें हग करना चाहती थीं। एक्टर ने फैन को तुरंत हग कर लिया। इसके बाद उनके बीच बातें हुईं और कार्तिक आर्यन ने बातों बातों में कहा कि वो उसके बर्थडे के दिन अपनी एक फिल्म जरूर रिलीज करेंगे। लेकिन इससे पहले कार्तिक ने उन्हें उनके एग्जाम के लिए ऑल दे बेस्ट कहा। कार्तिक और उनकी फैन के बीच का ये वीडियो काफी मजेदार है। आप भी यहां देखिए।

    कार्तिक आर्यन के लाइनअप में अब एक के बाद एक कई फिल्में हैं। इन फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने अपनी फिल्म शहजादा का क्लाईमैक्स शूट किया था और बताया कि ये उनके लिए काफी मुश्किल था। वो कम सोने वाले इंसान हैं और ये शूट करने के बाद वो लगातार 10 घंटे तक सोए थे। शहनाजा के अलावा कार्तिक फ्रेडी, सत्यप्रेम की कथा और कैप्टन इंडिया नाम की फिल्मों में नजर आएंगे। 

    Tags