ब्रह्मास्त्र 2 में हुई केजीएफ स्टार यश की धमाकेदार एंट्री! फिल्म में निभाते दिखेंगे ये दमदार रोल

    फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर एक बड़ी अनाउंसमेंट सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में देव का रोल निभाते हुए केजीएफ 2 के एक्टर यश दिखाई दे सकते हैं। 

    ब्रह्मास्त्र 2 में हुई केजीएफ स्टार यश की धमाकेदार एंट्री! फिल्म में निभाते दिखेंगे ये दमदार रोल

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई करने का काम भी किया। फिल्म ने कई सारी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े। ब्रह्मास्त्र फिल्म कई बार बायकॉट करने के बाद भी जबरदस्त तरीके से हिट रही। फिल्म का दूसरा पार्ट अब लोगों के बीच आएगा। फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में शिवा और देव के बीच मुकाबला दिखाया जाएगा। साथ ही देव और अमृता की कहानी को भी दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि फिल्म में कैसे ये एक कपल पति-पत्नी बनने के बाद आपस में मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन जब से ब्रह्मास्त्र 2 का ऐलान हुआ है तब से फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि देव का किरदार कौन निभाने वाला है। पहले तो ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में देव का रोल रणवीर सिंह या ऋतिक रोशन निभाते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में देव का रोल केजीएफ और केजीएफ 2 के स्टार यश निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

    पिंकविला की सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र 2 के लिए यश को अप्रोच करने का काम किया है। मेकर्स देव के रोल के लिए यश को अपनी पहली पसंद बना चुके हैं। फिलहाल यश ने मेकर्स को इसके लिए किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है। मेकर्स इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि यश फिल्म में देव का रोल निभाने के लिए मान जाए। ऐसे भी कहा जा रहा है कि मेकर्स 500 करोड़ रुपये का दाव तक लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये फिल्म जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस चीज का ऐलान खुद रणबीर कपूर हाल ही में करते हुए दिखाई दिए हैं।

    Tags