खतरों के खिलाड़ी 13: ऐश्वर्या शर्मा ने सेट पर लगाया न्यारा-अर्जित संग सुट्टा, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

    ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है, जिसमे वो न्यारा बनर्जी और अर्जित तनेजा संग नजर आ रही हैं। वीडियो में वो फुल मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    खतरों के खिलाड़ी 13: ऐश्वर्या शर्मा ने सेट पर लगाया न्यारा-अर्जित संग सुट्टा, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा इस वक्त खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही हैं। इस शो में वो डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए टास्क को पूरी इमानदारी के साथ निभा रही हैं। कड़ी मेहनत के साथ-साथ ऐश्वर्या शर्मा शो बाकी कंटेस्टेंट्स संग जमकर मस्ती करती हुई भी दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स न्यारा बनर्जी और अर्जित तनेजा भी नजर आ रहे हैं। जोकि उनके साथ फुल मस्ती करते हुए दिखाई रहे हैं। 

    दरअसल ऐश्वर्या शर्मा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो न्यारा बनर्जी और अर्जित तनेजा के हाथ में खाली प्लास्टिक के ग्लास को लिए हुए दिखाई दे ही हैं। ऐश्वर्या वीडियो में राखी सावंत की आवाज पर लिपसिंग करती हुई दिखाई देती है। ऐश्वर्या शर्मा एक्ट्रेस न्यारा से पूछती है कि चाय पीएगी तो वो मना कर देती है। इसके बाद ऐश्वर्या सुट्टा मारे ले थोड़ा। इसके बाद वो ग्लास से एक चुसकी लेते हुए कहती है कि एक सुट्टा मार ले मजाए आएगा और अजीब सी आवाज निकालती है। इसके बाद अर्जित भी ऐसा ही करते हैं। बाद में न्यारा भी दोनों के जैसा ही करती है और उन्हें काफी मजा आता है। यहां देखिए ऐश्वर्या शर्मा से जुड़ा वीडियो यहां। 

    ऐश्वर्या शर्मा के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लास्ट में हंसी आ ही गई। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐश्वर्या के एक्सप्रेशन काफी कमाल के हैं। इसके अलावा बाकी यूजर्स हंसी वाली इमोजी सोशल मीडिया पर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या शर्मा कई सारे वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

    Tags